Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक द्वारा सीबीएसई परीक्षा परिणाम घोषित कक्षा 10वीं – 12वीं के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न सीबीएसई परीक्षा परिणाम – 2024 घोषित कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के होने के उपरांत जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा नवीन पहल करते हुये आज दिनांक 15/05/2024 को जिला सिंगरौली के टॉपर्स छात्र-छात्राओं के अभिभावकों/शिक्षकों पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रुस्तम जी कॉन्फ्रेंस हॉल में टापर्स छात्र-छात्राओं को सम्मान किया गया।

वही पुलिस अधीक्षक श्रीमती गुप्ता द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में छात्र – छात्राओ से वन टू वन परिचय लिया गया और साथ ही अव्वल अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की और सभी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया गया और वही उन्हें यह भी भरोसा दिलाया कि आपके आगे बढ़ने में आपको जब कभी भी मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़े, तो आप किसी भी समय आकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं ।

वही उपस्थित छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक श्रीमती गुप्ता द्वारा यह भी बताया गया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय कैंपस में “दिशा लर्निंग सेंटर” भी चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जा रही है और आप इसका भी लाभ ले सकते हैं और “दिशा लर्निंग सेंटर” में आपको लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें विभिन्न प्रकार की पुस्तकें रखी गयी हैं जिसका आप लाभ ले सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती गुप्ता द्वारा टॉपर्स को शील्ड, पेन, डायरी देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना क, जिसमें कक्षा 10वी से विधि सिंह, शेख संजीदा परवीन, शिखा सिंह, आशा सिंह, स्वास्तिक पटेल, आशुतोष कुमार, तन्नू सिंह, अइना समांता, श्रीराम वैश्य, एकांशी श्रीवास्तव और वही कक्षा 12 वी से अधिरा, अरुणोदय सिंह, शिल्पा कुमारी, हरिओम गुप्ता उपस्थित रहे।

उक्त टॉपर्स सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, केशव सिंह चौहान रक्षित निरीक्षक, आशीष तिवारी सूबेदार, सउनि अलीम खान प्रभारी कंट्रोल रुम एवं छात्र-छात्राओ के अभिभावक व स्कूल के शिक्षक गण उपस्थित रहे।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...