ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 15/05/2024

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता (भापुसे) के दिशा निर्देशन मे शिव कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व राहुल कुमार सैयाम अनुविभागीय अधिकारी देवसर के मार्गदर्शन मे अवैध कारोबार को रोक थाम हेतु ज्ञानेन्द्र सिंह थाना प्रभारी सरई के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अरुण सिंह ने आज दिनांक 15/05/2024 की रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध रेत भरसेडा से बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्राली मे रेत लोड को पुलिस ने पकड़कर की कार्यवाही ।

वही बताते है कि अवैध रेत को विक्रय हेतु ग्राम परासी तरफ जा रहा है तभी सूचना पर मय हमराही स्टाफ को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर छिपकर इंतजार किया और कुछ ही समय बाद भरसेडा की तरफ से रोककर देखा गया तो ट्रेक्टर ट्राली मे करीबन 03 घन मीटर रेत लोङ था ट्रैक्टर चालक से पूंछतांछ किया गया तो अपना नाम सुरेन्द्र अगरिया पिता छोटेलाल अगरिया उम्र 25 वर्ष सा० भरसेडा थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) का होना व ट्रैक्टर ट्राली मे लोड रेत के संबंध मे दस्तावेज के बारे में पूछा गया तो उसके पास नही होना बताया गया और ग्राम भरसेडा गोपद नदी से अवैध रेत लोड करना, वाहन मालिक मंगलदीन जायसवाल के कहने पर ग्राम परासी में विक्रय करने हेतु ले जाना कहा गया व कोई कागजात न होना बताया और वाहन चालक व मालिक का यह कृत्य 379, 414 भा.द.वि. 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के अन्तर्गत दण्डनीय पाया गया और वही जप्त सुदा ट्रैक्टर ट्राली को सुरक्षार्थ हेतु चौकी परिसर खडा कराया गया एवं अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. ज्ञानेन्द्र सिंह, अरुण सिंह चौकी प्रभारी निवास, सउनि दीपनारायण, प्र.आर. आशीष त्रिपाठी आर. अमरदीप सिंह, आर. सतेन्द्र पाण्डेय की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal