
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधौरा चौकी के अमिलिया घाटी के जंगल में एक अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से क्षेत्रभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपको बता दें कि महिला का कंकाल अलग-अलग जगहों पर बिखरा पड़ा हुआ मिला है कहीं पर सिर तो कहीं बाल तो कहीं हड्डीयां मिली है जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने जा रहे ग्रामीण लोगों ने कंकाल देखा और इसकी जानकारी बंधौरा चौकी पुलिस को दी और वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बंधौरा चौकी पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है साथी ही साथ पुलिस द्वारा मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलवाकर जांच करायी जा रही है और फिलहाल कंकाल किसका है इसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है शिनाख्तगी के लिये पुलिस द्वारा डीएनए टेस्ट कराने की प्रारंभिक कार्यवाही शुरू कर दी गयी है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal