
बढ़ता कारवां (BK NEWS) विन्ध्यनगर के जयंत चौकी पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरों के एक बड़े गिरोह को गिरफ्तार किया गया जिसमें पुलिस ने जयंत, कोतवाली बैढ़न सहित आस-पास से चोरी गयी करीब 12 लाख कीमती 12 मोटरसाइकिल जप्त कर चोर गिरोह के 07 सदस्यों को भी गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।

वही मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व 02/05/2024 को सरसवाह बस्ती में रात्रि मे एक घर से मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट चौकी जयंत को प्राप्त हुई जिस पर चौकी प्रभारी जयंत द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मोटरसाइकिल चोरों की तलाश की जाने लगी जिस पर जयंत पुलिस टीम को एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल में तीन लोग दिखे जिनका पीछा कर पकड़ा गया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिनसे सख्ती से पूछताछ की गयी जिन्होंने मोटरसाइक़िल चोरी करना कबूल किया एवं चोरी की मोटरसाइकिल में कुछ मोटरसाइक़िल जयंत वर्कशाप के जंगल और कुछ मोटरसाइकिल अपने घर छुपाना कबूल किये, जिनसे चोरी की सभी मोटरसाइक़िल जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
वही गिरफ्तार आरोपियों में श्रीमान उर्फ छोटे पटेल 20 वर्ष, धीरज उर्फ राहुल सिंह 38 वर्ष, सतीश द्विवेदी 26 वर्ष तीनों निवासी ग्राम खड़बड़ा थाना अमिलिया जिला सीधी के रहने वाले है जो जयंत और आस-पास के क्षेत्र से मोटरसाइकल चुराने आते थे इन चोरों के पास से 2 अपाची, 1 पल्सर, 1 यामाहा सेल्यूटो, 1 टीव्हीएस फोनिक्स, 1 होंडा साइन, 1 डिस्कवर, 1 पैशन प्रो, 1 हीरो डिलक्स गाड़ियों जप्त की गयी हैं जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है और वही पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिनको आज मान. न्यायालय पेश किया, चूंकि आरोपी दूसरे जिले के निवासी थे और जयंत आकर चोरी करते और फिर भाग जाते इसीलिये चोरों को पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
इसके अतिरिक्त थाना बैढन पुलिस द्वारा भी 04 आरोपी इबरार खान उर्फ इम्मू पिता नवाब खान उम्र 22 वर्ष निवासी गढही टोला मउगंज थाना मउगंज, इलाकत खान पिता हजीम उल्ला उम्र 33 वर्ष निवासी भाटी थाना मउगंज, खालिद हुसैन पिता रमजान हुसैन उम्र 23 वर्ष निवासी उमरी थाना मउगंज, सियाराम वैश्य पिता रामजी वैश्य, उम्र 34 वर्ष. निवासी हर्रहवा, थाना बैढन को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से 03 मोटर सायकल जप्त की गयी है जिनकी कीमत करीब 02 लाख रूपये है।
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते की सतत निगरानी एवं थाना प्रभारी विध्यनगर शिवपूजन मिश्रा, चौकी प्रभारी जयंत सुरेन्द्र यादव द्वारा संपन्न की गयी।
उक्त कार्यवाहियों में चौकी प्रभारी जयंत सुरेंद्र यादव, सहायक उप निरीक्षक श्याम बिहारी द्विवेदी, राजवर्धन सिंह परिहार, सतीश दीक्षित, प्रधान आरक्षक विष्णु बहादुर, बीरेंद्र पटेल, आरक्षक महेश पटेल, अशोक यादव, सुरेंद्र यादव तथा चौकी सासन के उप निरी. संदीप नामदेव, थाना बैढन के सउनि. सुरेन्द्र रावत, प्रआर. जितेन्द्र सेंगर, प्रआर. अंकित सिंह की अहम भूमिका रही।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal