Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम घोषित सिंगरौली के छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल मेें प्रदेश आये टाप

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिये हैं और वही दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं कक्षा के टॉप-10 में 82 छात्र छात्राओं ने जगह बनायी है और 10वीं का 58.10प्रतिशत और 12वीं कक्षा का 64.49 प्रतिशत रिजल्ट रहा।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गुरुवार को एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है यह रिजल्ट 4 बजे स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने जारी किया।

एमपी बोर्ड की 10वीं का पास प्रतिशत 58.10 प्रतिशत रहा है और इसमें लड़कियां 61.88 प्रतिशत प्रतिशत और लड़के 54.35 प्रतिशत प्रतिशत पास हुये हैं और वहीं 12वीं का पास प्रतिशत 64.49 प्रतिशत रहा है जिसमें लड़किया 68.43 प्रतिशत और लड़के 60.55 प्रतिशत पास हुये हैं और इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब साढ़े 17 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुये थे इस बार 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी को शुरू हुई और 28 फरवरी 2024 तक चली थी, वहीं 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी को शुरू हुई और 5 मार्च को समाप्त हुई।

इस साल 12वीं की परीक्षा में 9,92,101 छात्र-छात्राएं और 10वीं की परीक्षा में 7,48,238 छात्र-छात्राएं शामिल हुये और वही पिछले साल एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 55.28 प्रतिशत और 10वीं कक्षा के परिणाम 63.29प्रतिशत रहा था और कक्षा दसवीं में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है और अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 अंक हासिल किया और मैथ और विज्ञान में अनुष्का को 100 में से 100 नंबर मिले हैं।

*वही सिंगरौली जिले की तो सिंगरौली जिले के सरस्वती विद्यालय बैढ़न की कक्षा 10 वीं की छात्रा दिव्या पांडेय और छात्र आशीष ने 489 अंक हासिल करके मध्य प्रदेश में टॉप टेन में अपनी जगह बनायी है। हालांकि सिंगरौली जिले में इन्होंने टॉप किया है तो वहीं मध्य प्रदेश में छठवें स्थान पर यह दोनों छात्र रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...