Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

संत निरंकारी मिशन शाखा सिंगरौली व इंडियन रेडक्रास के सयुंक्त तत्वाधान मे विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 73 भक्तों व सेवादारों ने किया रक्तदान

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न मानवता के मसीहा बाबा गुरुबचन सिंह की पावन स्मृति में आज दिनांक 24/04/2024 को पूरे देश में रक्क्तदान शिविरों के आयोजन से मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है और वही प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव

कल्याणार्थ हेतु संत निरंकारी मिशन

बैढ़न सिंगरौली की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, द्वारा संचालित रेडक्रॉस ब्लड सेंटर सिंगरौली के संयुक्त तत्वाधान में विशाल स्वैक्षिक रक्क्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन ढोटी, बैढ़न, शाखा सिंगरौली में आयोजित किया गया । यह रक्तदान शिविर संत निरंकारी मिशन सिंगरौली के जिला संयोजक नरेश शाह के मार्गदर्शन में रक्तदान कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

वही बाबा हरदेव सिंह के प्रेरक संदेश रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहाया जाये और सभी श्रद्धालुओं को एक नई सकारात्मक दिशा मिली, उसी प्रेरक संदेश को प्रत्येक निरंकारी भक्त मानवता के उपकार हेतु निरंतर उसे जीवन्त रूप में अपनाकर लोक कल्याणार्थ हेतु अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है और वही संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन दिल्ली में वर्ष 1986 में वार्षिक निरंकारी संत समागम के अवसर पर किया गया था और इन 38 वर्षों में अब तक चौदह लाख यूनिट रक्तदान जनकल्याण हेतु एकत्रित किया जा चुका है ।

मानवमात्र के कल्याणार्थ हेतु सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं उनके दिव्य मार्गदर्शन द्वारा संत निरंकारी मिशन शाखा सिंगरौली द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 73 भक्तों और सेवादारों द्वारा नि:स्वार्थ भाव से स्वैच्छिक रक्तदान किया गया और इस शिविर में 3 यूनिट दुर्लभ रक्त का संग्रहण भी किया गया ।

इस शिविर का शुभारंभ राज्यमंत्री सिंगरौली श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, कलेक्टर सिंगरौली चंद्रशेखर शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जी.एस. नागेश, नगर निगम आयुक्त डी.के. शर्मा, पूर्व विधायक रामलल्लू बैस, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एस.डी. सिंह सुन्दर शाह के उपस्थित में संपन्न हुआ।

इस शिविर में पंजीयन कराने वाले सेवायुक्तों का हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेशर का जांच एवं वजन किया गया और वही नगर निगम आयुक्त डी.के. शर्मा द्वारा यह आश्वस्त किया गया और वही अति शीघ्र ही जिला प्रशासन के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा ।

वही राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह द्वारा रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किया गया एवं रक्तदाताओं को रक्क्तदान उपरांत प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया और संत निरंकारी मिशन की ओर से संजय चौरसिया संचालक, आकाश सिंह जायसवाल, राम शरण, कन्हैया प्रसाद सोनी, संतोष कुमार शाह, रामकेत प्रसाद, रामानंद विश्वकर्मा, सुशील कुमार साकेत, राम किशुन भारती, सुनीता देवी, मनोज कुमार गुप्ता इत्यादि लोगो ने रक्तदान किया गया ।

*उक्त अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सचिव डॉ डी के मिश्रा, डॉ आर डी द्विवेदी प्रभारी ब्लड सेंटर, सुरेश गिरी, अमित राज, शिवेंद्र पांडेय, अमरदीप भारुका, सेवायुक्त जय प्रकाश दुबे कोऑर्डिनेटर, सुनीता शाह टेक्निशियन, शिवानी सिंह स्टाफ नर्स, रेशमा खातून, कृष्ण शाह एवं केंद्रीय कार्यालय अरविंद विश्वकर्मा, खुला आश्रय गृह कोऑर्डिनेटर शिरीन, डीडीआरसी से श्यामबाबू यादव, अभिषेक गुप्ता सहित इत्यादि लोगो ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया गया ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...