
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न लोक सभा निर्वाचन 19 अप्रैल 2024 को होने वाले मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार नैतिक मतदान कराने के उद्देश्य से मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप गतिविधियों के तहत सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी सिंगरौली के संयुक्त तत्वाधान मे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र मे आज दिनांक 12 अप्रैल 2024 को दिव्यांगजनों एवं अन्य मतदाता हेतु जागरूकता कार्यक्रम एवं दिव्यांगजनों की मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल रैली निकाली गयी ।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने सर्वप्रथम उपस्थित सभी दिव्यांगजनों को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ दिलायी एवं उसके पश्चात रैली को रवाना किया गया और स्वयं भी सम्पूर्ण रैली में शामिल होकर दिव्यांजनो का उत्साहवर्धन किया ।

इस कार्यक्रम जिला पंचायत अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश, नगर निगम आयुक्त दया किशन शर्मा ने दिव्यांगजनों को मतदान में भाग लेने हेतु बाधा रहित वातावरण एवं हर संभव सहायता प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये जायेंगे और वही इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक अनुराग मोदी द्वारा दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में सभी की सहभागिता की आवश्यकता पर चर्चा किया साथ ही उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सुव्यवस्थित लोकतंत्र का निर्माण में अपना अहम योगदान दे ।
वही रेडक्रॉस चेयरमैन एस डी सिंह द्वारा लोक सभा में निर्वाचन हेतु दिव्यांगजनों की लोकतंत्र में सहभागिता एवं अनिवार्यता के बारे में जानकारी प्रदान की और साथ ही दिव्यांगों को मतदान केंद्र में लाने एवं सुगम्य व सुव्यवस्थित मतदान करने तथा सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने हेतु जानकारी दी।
रेडक्रॉस सचिव डॉ डीके मिश्रा द्वारा जानकारी दी गयी कि जो मतदाता मतदान केंद्र में जाकर मतदान करने हेतु सक्षम नहीं है उनको घर बैठे मतदान कराने की सुविधा प्रदान की गयी है जिसके अंतर्गत मतदान दिवस के पांच दिवस पूर्व ही अपना मतदान कर सकते है एवं लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की गयी है।
उक्त अवसर पर नगर पालिक निगम से कार्यपालन अधिकारी व्हीपी उपाध्याय, सत्यम मिश्रा, इला शाह,आशीष शुक्ला, जिला पंचायत अवनीश पाठक, रेडक्रॉस प्रबंध समिति सदस्य संजय प्रताप सिंह, डॉ आर डी द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, विवेक कुमार त्रिपाठी, मनोरमा शाहवाल, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं रेडक्रॉस के केंद्रीय कार्यालय एवं बालिका खुला आश्रय गृह के समस्त सेवायुक्त द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal