Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ईदगाह मे शांतिपूर्ण ईद की नमाज की गयी अदा, देश मे अमन चैन की मांगी दुआ

बढ़ता कारवां (BK NEWS) बैढ़न सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिले भर में आज सुबह मे ईद की नमाज शांतिपूर्ण से अदा की गयी और वही मस्जिदों में नमाजियो ने अमन चैन की दुआये मांगी।

जिला मुख्यालय बैढ़न के जमुआ स्थित ईदगाह मे आज ईद की नमाज अदा की और देश की खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी गयी और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गयी ।

वही इस दौरान पुलिस प्रशासन की चुस्त दुरूस्त व्यवस्था देखी गयी और वहीं बैढ़न के राजीव वार्ड क्र. 39 मुस्तफ़ा मोहल्ला मे स्थित मस्जिदे आयशा मस्जिद में सदर हज्जीन शमा भारती घर के पास मे ईद की नमाज मौलाना गुलाम साबरी के द्वारा अदा करवायी गयी और देश में अमन चैन की दुआ मांगी गयी। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी तथा सिवईयों का आनंद लिया।

मोरवा स्थित गौसुलवारा जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिये भीड़ नजर आयी और वही लोगों ने नमाज के बाद एक-दूसरे को ईद उल अजहा की बधाई दी और मोरवा समेत आसपास के तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के लिये विशेष व्यवस्था की गयी थी जहां सुबह ही बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नमाज अदा की और इस दौरान प्रशासनिक अमले सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...