
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल 12 अप्रैल को लोकसभा चुनाव प्रचार के दृष्टिकोण को बहरी आ रहे हैं और वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उनके साथ रहेंगे और लोकसभा उम्मीदवार डॉ. राजेश मिश्रा के पक्ष में चुनावी जन सभा को संबोधित करेंगे ।
वही जिलाध्यक्ष सिंगरौली राम सुमिरन गुप्ता ने बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को सुनने के लिये जिले के अधिक से अधिक कार्यकर्ता बहरी पहुंचेंगे और वही जिलाध्यक्ष ने सिंगरौली जिले में निवासरत समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व आम मतदाताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है और उनके विचारों को सुनने का आग्रह किया है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal