ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 14/12/2023
नई दिल्ली भारतीय डाक सेवक संघ के नेतृत्व मे सिंगरौली जिले के
आज तीसरे दिन डाकिया कर्मी का काम बंद हड़ताल जारी, अपनी मांगों के लेकर अड़े, केंद्रीय प्रशासन मौन

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न “भारतीय डाक सेवा संघ नई दिल्ली” के नेतृत्व में विगत दिवस दिनांक 12/12/2023 से लेकर आज तीसरे दिन डाक सेवा कार्य बंद हड़ताल जारी है ।

वही बताते है कि डाक सेवक कर्मचारी के मुख्य मांगे इस प्रकार है:- (1) 8 घंटे काम के बदले दाम मिले, (2) सिविल कर्मचारी का दर्जा मिले, (3) शासकीय कर्मचारी जैसे पदोन्नति मिले, (4) सेवानिवृत के बाद पेंशन मिले, (5) डाक कर्मचारियों के बच्चों को लिखाई – पढ़ाई सहित अन्य जैसे शासकीय कर्मचारियों को सुविधाओं का लाभ मिले।

वहीं बताते है कि डाकिया राममिलन पत्नी का निधन होने के कारण बैढ़न डाकघर के सामने धरना स्थल पर 2 मिनट का मन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर लोगो के द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी।
उक्त धरना स्थल पर मुख्य रूप से शामिल रहे और मुख्य रूप से नाम इस प्रकार हैं रामफल पटेल, रामदयाल यादव, अनुपम मिश्रा, अरुणोदय तिवारी, प्रीति पनिका, सिमरन चौहान, शालिनी शर्मा, जेपी बैस, संतलाल सहित सिंगरौली जिले के 177 शाखा डाकघर अधिकारी व लगभग 500 से अधिक डाकिया कर्मचारी के हड़ताल पर जाने से जिले के लोग व आमजन परेशान है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal