ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/12/2023

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न दिसम्बर माह के पहले सप्ताह मे रिमझिम मौसम व बढ़ती ठंड को देखते हुये जनहित मे नगर पालिक निगम

सिंगरौली आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे के दिशा निर्देशन में उपायुक्त सत्यम मिश्रा के मार्गदर्शन में सार्वजनिक स्थल जैसे बैढ़न के अंतरराज्ययीय बस स्टैंड, मस्जिद तिराहा, टाकीज चौराहा अम्बेडकर चौक, विंध्यनगर के इंदिरा चौक, जिला अस्पताल परिसर सहित नगर निगम क्षेत्र के चारो जोन के सार्वजनिक स्थलों पर नगर निगम कर्मचारियों के द्वारा जगह-जगह लकड़ी अलाव जलाया गया है जिससे लोग ठंड से राहत महसूस करते देखे गये ।
www.badhtakarwa.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal