बढ़ता कारवाँ /BK-NEWS
कुलदीप सिंह (सन्नी)

BK- NEWS/सिंगरौली/मोरवा:- 27 तारीख को कार्तिक पूर्णिमा के दिन 554वीं गुरुनानक जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर गुरूद्वारे में लोग पहुंच माथा टेका और भजन-कीर्तन के विशेष आयोजन में शरीक हुये। तत्पश्चात सेवादारों द्वारा लंगर परोसा गया। यह प्रकाश पर्व रेनूसागर के केन्द्रीय रूप से मनाया गया। श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 554वां प्रकाशपर्व केंद्रीय रूप से श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा

रेनूसागर में श्रद्धापूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा में विशेष रूप से साज सज्जा की गई। कार्यक्रम स्थल ग्राउंड_ _को सजाया गया। जहां सभी जगह से संगत एकत्रित हुई। श्री गुरुनानक देव जी अपने चार साथी मरदाना, लहना, बाला और रामदास के साथ तीर्थयात्रा पर निकल पड़े थे। ये चारों ओर घूमकर उपदेश देने_ _लगे। श्री गुरु नानक देव जी के 554 प्रकाश पर्व के अवसर पर ऊर्जांचल के समस्त गुरुद्वारे में लगातार

कई दिनो तक सुबह संगतों द्वारा प्रभात फेरी प्रात: नगर में निकाली जाती रही।जिसके साथ ही 25 तारीख को अखण्ड पाठ साहिब का पाठ प्रारम्भ किया गया था ।_ _जिसकी समाप्ति आज सुबह गुरुद्वारा साहिब में कई गयी । आज श्री प्रकाश पर्व के दिन प्रात 10 बजे से स्थानीय संगत तथा कीर्तन रागी जत्था ने कीर्तन किया। प्रकाश पर्व के अवसर पर हल्वाण्डी से आए रागी जत्था भाई रवीद्र सिंह खालसा द्वारा अमृतवानी से कीर्तन किया । धन सतगुरु गुरुनानक देव जी के इतिहास बताया। भाई रागी रवीद्र सिंह खालसा द्वारा बहुत सारे किरतन किया गया जिसमे से मिटी धुंध जग चानन होया, कल तारण गुरु नानक आया, कीर्तन भी प्रमुख रूप से किया गया। इसके बाद आनंद_ _साहिब के पाठ की समाप्ति के बाद अरदास फिर गुरु का अटूट लंगर की वितरित किया गया। ऊर्जांचल की संगत इस पर्व के उत्साह पूर्वक मनाते हुए सुबह से ही गुरुद्वारे में एकत्रित हो । पाठ की समाप्ति 2बजे किया गया। लंगर की सेवा 12 बजे से प्रारम्भ कर दिया गया। कई हजारो स्थानीय लोगों ने लंगर प्रसाद लिया। रेनूसागर गुरुद्वारा के अलावा जयंत, बीना, बैढऩ, सिंगरौली, शक्तिनगर, गोरबी सिंगरौली के गुरुद्वारे में भी सुबह कीर्तन दरबार किया गया । रेणुसागर गुरुद्वारा में मुख्य रूप से हिंडाल्को के यूनिट हेड आर एन सिंह, एचआर हैड सलेन्द्र विक्रम सिंह को सेवा के लिए गुरुद्वारा कमिटी ने सरोपा भेट कर सम्मान किया। इसके अवाला अन्य गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष, समिति सदस्य के साथ साथ समस्त साध संगत ने कीतर्न वाणी सुनकर निहाल हुए ।
_बाक्स_
_बैढऩ गुरुद्वारे में आज मनाया जाएगा प्रकाश पर्व श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 554वां प्रकाश पर्व कल दिन मंगलवार को श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा बैढऩ में श्रद्धापूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा में विशेष रूप से साज सज्जा की गई।श्रीगुरु नानक देव जी का 554वा प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारे मे कीर्तन पाठ किया गया। जिसके बाद सिंगरौली गुरुद्वारा में आई संगत को लंगर प्रसाद वितरित किया जायेगा।कल दिन मंगलवार को भी काफी संगत यहा प्रकाश पर्व मनाने आयेंगे_
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal