
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली जिला स्थित थाना चितरंगी में इन दोनों कानून नहीं पुलिस का मनमानी चल रहा है जहां पीड़ित काफी परेशान देखे जा रहे हैं आपको बता दें थाना में फरियाद लेकर जाने वालो पीड़ितों से लिखित शिकायत ली जाती है और 100% आरोपियों को थाना बुला फॉर्मेलिटी पूरा कर छोड़ दिया जाता है। वही एक अनुमान के आधार पर 90% पीड़ितों के लिखित रिपोर्ट में आरोपियों को बुला मुलाकात कर कारिक अपराध में कार्यवाही न किए जाने का सुविधा शुल्क ले पीड़ित के लिखित रिपोर्ट को ठंडा बस्ते में रख दिया जाता है जिसके चलते अपराध का ग्राफ बढ़ते क्रम में है वही 10% पीड़ितों के द्वारा किए गए रिपोर्ट उपरांत लाखों मिन्नतों के बाद नगद रुपए लेकर आरोपी के प्रति मामला तो दर्ज की जाती है किंतु विवेचना कार्यवाही करने के एवाज में जिम्मेदार द्वारा निर्धारित किए गए रेट के अनुसार पांच-दस हजार नगद लिए बिना पुलिस की कलम कार्यवाही हेतु नहीं चलती चाहे उल्टा फरियादी-पीड़ित को धमकाने के साथ दंडित क्यों न करना पड़े
ऐसा ही कुछ मामला बीते दिन थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वानी निवासी यज्ञ प्रसाद बैस के साथ हुआ, दरअसल पुरा मामला यह है कि – यज्ञ प्रसाद बैस पिता मुल्शी लाल बैस उम्र 40 वर्ष अपने खेत में घास काटने गया था तभी सारंग बसंत लाल बैस, रामलाल बैस, रावेन्द्र बैस, बिनोद बैस, पहुंचे और मां बहन का अश्लील गाली देते हुए बोले हमारे खेत में घास क्यों काट रहे हो कहते हुए पीड़ित यज्ञ प्रसाद बैस को पीटने लगे, जिस घटना से पीड़ित थाना चितरंगी में 1 नवंबर 2023 को रिपोर्ट करने गया जिससे चार दिन चार दिन थाना चक्कर लगवाने के बाद थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि दत्त पांडे ₹1000 नगद लेकर 4 नवंबर 2023 को (भा द स 1860) के तहत 323 मामला दर्ज किया गया था। जब 15 दिन तक कोई कार्यवाही नहीं हुई तब पीड़ित दिनांक 15 नवंबर 2023 को थाना चितरंगी जानकारी लेने पहुंचा जिससे जांच कार्यवाही के एवाज में रवि दत्त पांडे द्वारा ₹5000 नगद की मांग की गई, 5000 नगद न देने के कारण पीड़ित के गाल में थप्पड़ जड़ मां बहन की अश्लील गाली देते हुए कपड़ा उतरवा धमकाते हुए लॉकअप में डाल दिया गया दिन भर बाद शाम को पीड़ित को बाहर निकले लाचार पीड़ित घर जा रहा था तभी रास्ते में मीडिया कर्मी से मुलाकात हुई जो सरहंगों सहित पुलिस से प्रताड़ित पीड़ित रो-रो कर अपना दर्द बयां किया जो पूर मामला कमरे में कैद हो गया।
जब पूरे मामले की पुष्टि हेतु थाना चितरंगी में पदस्थ रवि दत्त पांडे प्रधान आरक्षक के मोबाइल नंबर 9752734020 पर फोन कर जानकारी चाही गई तो पांडे ने गंभीर आरोप को हल्के में लेते हुए बोले आप कहां से बोल रहे हैं एक दिन राधेश्याम भी फोन लगाए थे, आप दोनों लोग थाना आइए मिलते हैं, फिलहाल पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर हैं वही क्षेत्र में आरोपियों द्वारा कारीत अपराध बढ़ते क्रम में देखा जा रहा है ऐसे में खबर के माध्यम पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट करते हुए थाना चितरंगी में चल रहा पुलिस की मनमानी में अंकुश लगाने की मांग की जाती है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal