
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न/बरगवा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव – 2023 को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जिला सिंगरौली मे अर्ध सैनिक बल की कई कम्पनिया आयी थी जिसमे असम सशस्त्र बल की दो कम्पनिया 970, 978 का मुख्यालय चुनाव अभियान के दौरान थाना क्षेत्र बरगवॉ में रहा है और वही कम्पनियों के जवानों ने चुनाव के दौरान बड़ी मेहनत एवं लगन से डियुटी किया शान्ति पूर्वक चुनाव सम्पन्न हुआ।

वही सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुरैशी सिंगरौली के मार्गदर्शन एवं शिव कुमार वर्मा अति. पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, के. के. पाण्डेय एसडीओपी मोरवा के निर्देशन में थाना प्रभारी बरगवॉ आर.पी. सिंह एवं स्टॉफ द्वारा उक्त कम्पनी के अधिकारियों, कम्पनी क्र. 970 के ए.सी.- डिबोजिट बरूआ, सी.सी. दिवांकर हजारिका एवं पी.सी. मृदुल दत्त, रंजीत बराह, लोजेन दासा तथा कम्पनी क. 978 के ए.सी.- पल्लव बरूआ, सी.सी. जतिन दुबे, पूर्णकान्ता पेगु, कोलाधर बाउरी एवं उनके कुल 180 जवानों को फूल मालाओं से स्वागत कर विदायी दी गयी और वही थाना प्रभारी बरगवॉ द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक ने भी विभिन्न कम्पनी के अधिकारियों एवं जवानो को विशेष रूप से साधुवाद एवं बधाई संदेश दिया है ताकि जिले चुनाव व अन्य संबंधित कार्यों मे जिले मे स्वागत है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal