ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 18/11/2023

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न देश भर मे आस्था का महापर्व “छठ”पूजा के अवसर पर कल नहाय – खाय के बाद आज खरना के दिन खीर पूड़ी खाकर छठी व्रती महिलाये 36 घंटे के लिये लगातार निर्जला व्रत रखेंगी ।

बताते है बिहार – झारखण्ड से प्रारम्भ होकर छठ पुजा का त्यौहार पूरे देश भर मे मनाया जाता है जो कि कल दिनांक 19/11/2023 शाम को छठी व्रतियों के द्वारा नदी एवं तालाब घाट के किनारे डूबते हुये सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा और वही इसके बाद दिनांक 20/11/2023 को छठी व्रतियों के द्वारा उगते हुये सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा पाठ कर व्रत का समापन होगा ।

वही नगर निगम सिंगरौली क्षेत्र के वार्ड 41, 31 गनियारी – बैढ़न के तालाब घाटों पर साफ सफाई के साथ – साथ लाइटिंग वगैरह की व्यवस्था की गयी है और वही तिलक वार्ड 31 बैढ़न तालाब के पास नगर निगम द्वारा शौचालय निर्मित है जहां पर गंदगी का आलम व्याप्त है और ऐसे में श्रद्धालुओं ने नगर निगम प्रशासन के द्वारा बने सार्वजनिक शौचालय की साफ सफाई करवाये जाने की मांग उठाई है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal