
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढ़न आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण परमार एवं जिला पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के द्वारा जिले के संवेदनशील क्षेत्र के मतदान केन्द्रो का भौतिक

निरीक्षण किया गया जिसमें गोल मार्केट, जैतपुर, जयंत इत्यादि में स्थापित मतदान केन्द्रो में जाकर वहॉ के आमजन मानस से जनसंवाद के माध्यम से रूबरू होकर उनकी समस्या को सुना गया और वही बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार का प्रलोभन या भयभीत करने की कोशिश करता है तो उसकी जानकारी/सूचना तत्काल पुलिस को दिया जाये और कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक नें मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

कलेक्टर एंव पुलिस अधीक्षक नें आमजन को यह अश्वस्त किया कि विधानसभा चुनाव पूर्णतः निष्पक्ष तरीके से भयमुक्त वातावरण में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुये शांतिपूर्वक संपन्न कराया जायेगा और वही संवेदनशील और आशंका वाले सभी क्षेत्रो पर पुलिस के द्वारा निरंतर रूप से सघन निगाह रखी जा रही है।
www.badhatakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal