Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अवैध मादक पदार्थ गांजा 31 किलो के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार रेत परिवहन करते हुये ट्रेक्टर ट्राली जप्त

बढ़ता कारवां सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के दिशा निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में बरगवा थाना प्रभारी को बड़ी सफलता मिली है।

बताया जा रहा है कि दिनांक 31/10/2023 को मूखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पिडरवाह मे लालजी सिंह गोड निवासी पिंडरवाह का अपने घर के पीछे बाउण्ड्री के अन्दर अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड़ उगाया लगाया है सूचना पर एनडीपीएस एक्ट में दिये गये प्रावधानों का पालन करते हुये उपनिरी. शिवकुमार दुबे थाना बरगवां द्वारा हमराही स्टाफ एवं गवाहान के मुखबिर की सूचना तस्दीक एवं रेड कार्यवाही हेतु मुखबिर के बताये स्थान ग्राम पिडरवाह मे आरोपी लालजी सिंह गोड पिता दलथम्मन सिंह गोड उम्र 70 वर्ष निवासी पिडरवाह थाना बरगवाँ जिला सिगरौली से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर अवैध मादक पदार्थ गांजा के 14 नग नमीयुक्त पत्ती जड़ एवं मिट्टी सहित कुल वजनी 14 किलो 400 ग्राम कीमती करीबन 1,44,000/- रूपये की आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है और वही आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्र0 928/2023 धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट कायम कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है व मामले की विवेचना जारी है ।

वही कल दिनांक 31/10/2023 को मूखबिर सूचना मिली कि ग्राम पिडरवाह मे तेजबली सिंह गोड निवासी पिडरवाह का अपने घर के सामने बाड़ी के किनारे अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड़ उगाया/ लगाया है कि सूचना पर एनडीपीएस एक्ट में दिये गये प्रावधानों का पालन करते हुये सउनि विशेषर प्रसाद थाना बरगवां द्वारा हमराही स्टाफ एवं गवाहान के मुखबिर की सूचना की तस्दीक एवं रेड कार्यवाही हेतु मुखबिर के बताये स्थान ग्राम पिडरवाह मे आरोपी तेजवली सिंह गोड पिता दलथम्मन सिंह गोड उम्र 56 वर्ष निवासी पिंडरवाह थाना बरगवाँ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर अवैध मादक पदार्थ गांजा के 12 नग नमीयुक्त पत्ती जड एवं मिट्टी सहित कुल वजनी 16 किलो 400 ग्राम कीमती करीबन 1,64,000/- रूपये की आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर अप. क्र. 929/2023 धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट कायम कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

वही विगत दिवस मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम चिनगी टोला काचन नदी से एक नीले रंग का आईसर ट्रैक्टर की ट्राली में अवैध रेत उत्खनन कर बिक्री हेतु डगा तरफ परिवहन किया जा रहा है मुखबिर सूचना से हमराही स्टाफ व मौके के साक्षीगण के डगा तरफ रवाना हुआ जो ग्राम गडेरिया छात्रावास तरफ से एक ट्रैक्टर करीबन 19:20 बजे आता दिखायी दिया जिसे रोककर चेक किया गया तो आईसर कंपनी के ट्रैक्टर क्र. एम.पी. 66 ए 6035 की ट्राली में करीबन 01 घन फीट रेत भरा था जिसका पंचनामा तैयार किया जाकर ट्रेक्टर चालक से नाम पता पूछकर ट्राली में भरा रेत के वैध दस्तावेज (रायल्टी) बावत नोटिस तामील करायी गयी जो उक्त ट्रैक्टर चालक तोसीक मोहम्मद पिता फरीद मोहम्मद उम्र 23 वर्ष निवासी गडेरिया गुल्लीडाड थाना बरगवां जिला सिंगरौली (म.प्र.) द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया आरोपी ट्रैक्टर चालक तोसीक मोहम्मद का उक्त कृत्य धारा 379, 414 ता. हि. 4/21 खान अधिनियम 1952 एवं 18 (1) अवैध खनिज परिवहन भण्डारण निवारण अधिनियम 2006 के तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने से उक्त आईसर कंपनी का ट्रैक्टर क्र. एम.पी. 66 ए 6035 जिसका इंजन नं. E3623327 एवं चेचिस नं. T053555732CK बिना नंबर की ट्राली जिसमें अवैध रेत करीबन 01 घन मीटर ट्रैक्टर ट्राली मय अवैध रेत कब्जे पुलिस लिया गया ।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी.आर.पी. सिंह के नेतृत्व मे उप निरी शिवकुमार दुबे, सउनि विशेषर प्रसाद, सउनि पंकज – सिंह चन्देल, सउनि अजीत सिंह, प्रआर राजकुमार विश्वकर्मा, प्रआर कृष्णदेव कुशवाहा, प्रआर धर्मराज रावत, प्रआर अनूप मिश्रा, प्र.आर. रामनिवास यादव, प्रआर. राजनारायण सिंह, आर. विकेश सिंह, आर. प्रतीक कुमार की अहम भूमिका रही है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...