ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 25/08/2023
अंतरराज्ययीय बस स्टैंड में कई महीने से बंद पड़े हैं छत पंखे, पीने की पानी का कोई नहीं है व्यवस्था
यात्री प्रतीक्षालय मे असामाजिक तत्वों का लगता है जमावड़ा, यात्री परेशान, गस्त की उठी माँग

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न अंतरराज्ययीय बस स्टैंड बैढ़न यात्री प्रतीक्षालय में लगे कई महीने से छत पंखे बंद पड़े हैं और वही यात्रियों के लिये पीने की पानी का कोई व्यवस्था नहीं है न कोई देखने व सुनने वाला नहीं है ।

वही बताते हैं कि अंतरराज्ययीय बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय में असामाजिक तत्व सक्रिय है किसी को अकेले मे पाकर दिनदहाड़े मोबाइल पैसा लूट लिया जाता है और वही जुआ ताश खेलते है और शराब पीकर व अन्य नशे में असामाजिक तत्वो के द्वारा घटना को अंजाम देते हैं जिसमें कोतवाली थाना प्रभारी और नगर निगम आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं । जनहित में जारी ।।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal