ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 31/07/2023
नगर निगम क्षेत्र में निगम के सफाई मित्र, जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर व सीटाडेल कम्पनी के कचरा संग्रहण वाहन समस्त कर्मचारी
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर शहर की साफ सफाई व्यवस्था अस्त-व्यस्त, जगह- जगह कूड़े का ढेर

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र नगर निगम के सफाई मित्र कर्मचारी के साथ-साथ सीटाडेल कंपनी द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण वाहन के कर्मियों ने अपने हक अधिकार की मांगों को लेकर के

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और वही शहर में जगह-जगह कचरा उत्पन्न है और वही साथ ही जिला चिकित्सालय सह ट्रामा बैढ़न के सफाई कर्मी महिला व पुरुष लगभग 35 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर हैं साफ सफाई की व्यवस्थाएं हर जगह चरमरा गयी है और हर जगह कूड़ा कचरा पहले दिन पड़ा हुआ है और वही बताते है सिंगरौली ही मध्य प्रदेश के 52 जिलों मे सफाई कर्मियों का हड़ताल जारी है ।

सफाई कर्मी ने बताया कि लगभग एक दशक से अधिक कार्य कर रहे पीएफ और बोनस राशि नहीं मिल रहा है अपनी मांगों को लेकर के खबर लिखे जाने तक हड़ताल जारी है।

वही जिला अस्पताल के सफाई कर्मी महिला पुरुष ने लगभग 35 से 38 से अधिक कर्मियों ने अजाक्स संगठन के जिलाध्यक्ष रामशरण को विभिन्न मांगों को लेकर के कलेक्टर के नाम मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal