प्रधानमंत्री 27 जून को शहडोल से करेंगे “आयुष्मान कार्ड” वितरण की शुरूआत
ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान ग्राम सभा और नगरीय निकायों में होंगे कार्यक्रम
जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन बैढ़न मे कल 27 जून को

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को शहडोल जिले से आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश भर के 1 करोड़ हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण की शुरूआत करेंगे और इसी के साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन 2047 की राष्ट्रव्यापी लांचिंग भी करेंगे और वही शहडोल के इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव वेवकास्ट ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में समारोह पूर्वक किया जायेगा।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश भर में 1 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को छपे हुए पीवीसी आयुष्मान कार्ड तैयार किये गये हैं जो प्रदेश भर में 4.57 करोड़ से अधिक हितग्राही आयुष्मान कार्डधारी है और वही प्रधानमंत्री श्री मोदी शहडोल से आयुष्मान योजना के 1 करोड़ हितग्राहियों को कार्ड वितरण की शुरूआत करेंगे और वही शेष 3.57 लाख हितग्राहियों को डिजिटल माध्यम से कार्ड वितरण किया जायेगा ।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन बैढ़न में शायं 3:00 बजे से किया जायेगा।
राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार 27 जून को आयुष्मान ग्राम सभा पंचायतों में आयोजित होगी और जहॉं राज्य स्तरीय कार्यक्रम को वेवकास्ट से दिखाया जायेगा और साथ ही ग्राम सभा में आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों का नाम वाचन होगा और हितग्राहियों को ई-केवाइसी कर आयुष्मान कार्ड वितरित किये जायेंगे और वही प्रदेश के 20 आदिवासी बहुल्य जिलों के अन्तर्गत आने वाले 89 विकासखण्डों में सिकल सेल एनीमिया प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ हो रहा है और इसलिए यहॉं हेल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर में आयुष्मान कार्ड वितरण और स्वास्थ्य जॉंच भी की जायेगी और राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन देश के 17 राज्यों में किया जा रहा है और वही नगरीय निकायों में भी शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रधानमंत्री श्री मोदी का संबोधन लाइव वेवकास्ट किया जायेगा और कार्यक्रमों में स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा *”आयुष्मान भारत योजना”* के लाभों की जानकारी देकर आयुष्मान कार्ड वितरित होंगे और वही आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के नामों का वाचन भी किया जायेगा ।
वही जिला कलेक्टर अरूण परमार द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम आयुक्त पवन कुमार सिंह, जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इस आशय का जानकारी दिया गया है कि नगर निगम के वार्डो सहित पंचायत राज संस्थाओं में शासन के निर्देशानुसार 27 जून के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण कराये और साथ ही शासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराये ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal