
बढ़ता कारवां/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न कलेक्टर सह अध्यक्ष न्यास मण्डल जिला खनिज प्रतिष्ठान सिंगरौली अरूण परमार के अध्यक्षता एवं धौहनी विधानसभा के विधायक कुवर सिंह टेकाम, चितरंगी विधानसभा विधायक अमर सिंह, देवसर विधानसभा विधायक सुभाष रामचरित्र बर्मा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, विधायक प्रतिनिधि सिंगरौली रामबृज चौरसिया के उपस्थिति में जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुयी ।
इस बैठक के प्रारंभ में शाखा प्रभारी एवं मण्डल संदस्य ए.के.राय के द्वारा पूर्व में खनिज प्रतिष्ठान द्वारा विभिन्न विभागो के विकास कार्य हेतु स्वीकृती राशि के संबंध में विभागवार कार्यो के प्रगति की जानकारी से अवगत कराया गया ।
जिसके संबंध में कलेक्टर सह अध्यक्ष द्वारा ऐसे विभाग जिनके द्वारा अभी तक कार्यो को पूर्ण नही किया गया है और उन्हे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये और साथ ही जिन निर्माण कार्यो को पूर्ण कर लिया गया है उनका सी.सी.फोटोग्राफ संबंधित शाखा में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, तत्पश्चात प्रस्तावित पंचवर्षीय कार्य योजना वित्तिय वर्ष 2021-22 से 2025 एवं 26 तक के लिए प्रस्तावित विकास कार्यो के संबंध में गहनता पूर्वक चर्चा की गयी ।
वही उपस्थित विधायक धौहनी, चितरंगी एवं देवसर के द्वारा जिले के चहुमुखी विकास से संबंधित कार्य योजना को शामिल कराया गया और बैठक के दौरान उच्च प्राथमिकता क्षेत्र के विकास कार्य जिसमें पेयजल प्रदाय, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य की देखभाल, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्ध एवं नि:शक्त जन कल्याण, कौशल विभाग, स्वच्छता जैसे प्रमुख प्राथमिकता के विकस कार्यो के प्रस्तावो को स्वीकृती प्रदान की गयी और वही बैठक में अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के तहत भौतिक अवसंरचना, सिचाई, उर्जा एवं वाटर सेड विकास सहित पर्यावरण की गुणवत्ता एवं अभिवृद्धि करने से संबंधित प्रस्तावो पर चर्चा उपरांत स्वीकृती प्रदान की गयी ।
इस बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिया गया कि अपने विभागो से संबंधित विकास कार्यो की कार्य योजना तैयार कर खनिज प्रतिष्ठान शाखा में शीघ्र उपलब्ध कराये ताकि राशि का आवंटन किया जा सके और साथ ही विधायक गणो द्वारा पेयजल के संबंध में चर्चा करते हुये सुझाव दिया गया कि पूर्व में जो हैन्डपंम्प खनन हेतु राशि जारी की गयी है उसमें अभी तक लक्ष्य के अनुसार हैन्डपम्पो का खनन नही कराया गया है हैन्डपंम्पो का खनन शीघ्र पूर्ण कराया जाये और वही इस बैठक के दौरान जिले के ऐसे मझरे टोले जहा पर अभी तक विद्युतीकरण नही किया गया है उनके संबंध में एवं जिले की स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के साथ साथ जिले के विकास से संबंधित अन्य मुद्दो पर चर्चा उपरांत स्वीकृती प्रदान की गयी ।
उक्त बैठक मे अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन, नगर निगम आयुक्त पवन कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर माईकल तिर्की, अधीक्षण यंत्री विद्युत आर.पी. मिश्रा, उपसंचालक कृषि आशीष पाण्डेय, सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग संजय खेडकर, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एन.के.जैन, महा प्रबंधक जल निगम सहित कार्यपालन यंत्री पीएचई, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम व्हीपी उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal