ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 10/06/2023
“नारी सम्मान योजना” के तहत जिला कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में
मोहल्ले – मोहल्ले मे जाकर नारी सम्मान योजना का भरे जा रहे हैं फार्म

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न “नारी सम्मान योजना” के तहत मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सशक्त बेटी- समृद्धि नारी और नारी सम्मान के लिये मध्य प्रदेश मे कांग्रेस सरकार बनने पर पात्रता अनुसार महिलाओं को प्रतिमाह 1500/- रूपये (सालाना ₹18000 रूपये) और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर ₹500 रूपये में देने के लिये कांग्रेस सरकार प्रतिबद्ध है ।
वही यह “नारी सम्मान योजना”09 मई 2023 से प्रारंभ होकर “नारी सम्मान योजना”का फार्म जिला कांग्रेस पार्टी शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में फार्म भरवाये जा रहे है और वही आज नगर निगम के इंदिरा वार्ड 41 के गनियारी क्षेत्र मे अब तक 18 वर्ष से ऊपर 60 वर्ष के अंदर लगभग 450 महिलाओ का नारी सम्मान का फार्म भरा गया और वही फार्म भरवाने वाली महिलाओ के चेहरे पर ख़ुशी दिखी ।
मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व पार्षद केडी सिंह, आरिफ पठान, अनिल शाह, मकसूद आलम, संतोष सोनी, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, रविकांत सोनी, रज्जाक खान सुनील यादव, सीताराम सोनी सहित भारी संख्या मे महिलाये उपस्थित रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal