Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मुख्यमंत्री 10 जून को अपने लाडली बहनो के बैंक खाते में एक हजार की प्रथम किस्त देंगे

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न “मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना – 2023” के अंतर्गत 10 जून को प्रदेश में महिला सशक्तिकरण हेतु पंजीकृत अंतिम रूप से पात्र समस्त महिलाओं के आधार लिंक, डीबीटी इनेबल, बैंक खातों में प्रथम मासिक आर्थिक सहायता राशि एक हजार रुपये का अंतरण प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जबलपुर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से शाय 6 बजे किया जायेगा और यह कार्यक्रम का वेबकास्ट एवं दूरदर्शन पर प्रसारण किया जायेगा ।

वही राज्य स्तरीय कार्यक्रम के पूर्व जिले में सायं 5 बजे से 6 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे ज़ो जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों व व्यवस्थाओं को लेकर सुनिश्चित किया गया है और प्रत्येक गांव तथा शहरी वार्डों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम को देखने के लिये टीवी एवं स्क्रीन की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिये गये हैं ज़ो 10 जून को रात्रि में लाडली बहना दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा, जिसके अंतर्गत उत्सव स्वरूप योजना से लाभान्वित लाडली बहनो के घर में दिये जलाये जायेगे ।

वही कलेक्टर अरूण परमार द्वारा स्थानीय कार्यक्रम व राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण तथा दीपोत्सव के आयोजन को सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये हैं और वही पूरे जिले भर में 10 जून के आयोजन के संबंध में गांव-गांव, वार्ड-वार्ड आयोजित “मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना – 2023” के तहत प्रथम राशि अंतरण कार्यक्रम में सहभागिता हेतु घर-घर पीले चावल देकर आमंत्रण दिया जा रहा है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...