Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

इंदिरा चौक के पास अवैध निर्माण को नगर निगम अमला ने किया ध्वस्त सार्वजनिक पार्क की भूमि को कराया गया अतिक्रमणमुक्त

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न नगर निगम विन्ध्यनगर जोन के वार्ड क्र. 32के व्यावसायिक भूखण्ड के अतिरिक्त सार्वजनिक पार्क की भूमि में किये गये अवैध अतिक्रमण को नगर निगम अमले द्वारा ध्वस्त कर सार्वजनिक पार्क की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

वही नगर निगम के विन्ध्यनगर जोन स्थित इंदिरा चौक के पास वार्ड क्र. 32 व्यावसायिक भूखण्ड क्र. 05 का आवंटन श्री राम सजीवन विश्वकर्मा पिता बाबू लाल विश्वकर्मा निवासी ढोंटी के नाम 4×6 मीटर प्लाट का हुआ था परन्तु राम सजीवन के द्वारा शासकीय सार्वजनिक पार्क की भूमि में अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण करके 2.50 x 8 मीटर में कब्जा कर दुकान निर्माण किया जा रहा था जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को मिली।

नगर निगम आयुक्त पवन सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त आर.पी.वैश्य एवं अतिक्रमण प्रभारी प्रवीण गोस्वामी के मार्गदर्शन में उक्त अवैध निर्माण को जेसीबी माशीन व कर्मचारियों की मदद से ध्वस्त कर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

उक्त कार्यवाही के दौरान नगर निगम विन्ध्यनगर जोन प्रभारी भूपेन्द्र सिंह, उपयंत्री अनुज सिंह, वार्ड 32 के प्रभारी रामचरण शर्मा, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक राजू भारती, रामसहोदर पटेल, उपस्वच्छता पर्यवेक्षक दिनेश, आशा राम व सफाई मित्र एवं महिलाएं आदि उपस्थित रहीं ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...