
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढ़न उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो गयी है और वही आगामी 4 एवं 11 मई को नगर निकाय के लिए दो चरणों में वोट डाले जायेगे और इसे देखते हुये पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है और वही रविवार रात मोरवा थाना परिसर में सिंगरौली एवं सोनभद्र के पुलिस अधिकारियों के बीच शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर अहम बैठक हुई।
इस बैठक में पिपरी सीओ प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में अनपरा थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह एवं मोरवा निरीक्षक यूपी सिंह ने बॉर्डर चेक पोस्ट पर निगरानी बढ़ाने समेत वारंटिओं की धरपकड़ के लिये रणनीति तैयार की गयी और इस दौरान मोरवा निरीक्षक ने थाने के 5 स्थाई वारंटी समेत 6 गिरफ्तारी वारंटिओं की लिस्ट भी अनपरा पुलिस को सौंपी, जो फरार रहते हुये सोनभद्र जिले में पनाह लिये हुये हैं।
*इस बैठक के विषय में निरीक्षक यू पी सिंह ने बताया कि चुनाव को देखते हुए वोटिंग के दिन खनहना बैरियर की सीमाएं सील कर दी जायेगी इस दौरान दोनों राज्यों की सीमावर्ती पुलिस गस्त पर रहेगी और साथ ही सीमा से सटे गांव में भी सघन जांच अभियान चलाया जायेगा ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal