नगर निगम प्रशासन द्वारा निर्मित मूत्रालय घरों में गंदगी और बदबू से यात्री एवं दुकानदार परेशान, बना जांच का विषय
यात्री व दुकानदारों ने विधिवत साफ सफाई करवाने की उठायी मांग

बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ बनाये रखने हेतु “स्वच्छता सर्वेक्षण – 2023” के मद्देनजर शहर में जगह-जगह साफ सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा है और वही जिला मुख्यालय के अंतरराज्यीय बस स्टैंड बैढन के आसपास नगर निगम द्वारा बने पेशाब घरों में गंदगी व बदबू का आलम व्याप्त है और वही प्रतीक्षारत यात्री और दुकानदारो द्वारा पेशाब घरों में जाते है तो गन्दगी व बदबू होने के कारण मुंह- नाक दबाकर पेशाब करने के लिये जाने को मजबूर हैं ।

वही मिली जानकारी के अनुसार सफाई मित्र एवं अन्य लोगों से पता चला कि सुबह के समय पेशाब घर की सफाई तो की जाती है वही लगभग डेढ़ से 2 माह से सफाई सामग्री के अभाव में ठीक से सफाई नहीं हो पाती है या सफाई इंचार्ज द्वारा सफाई सामग्री उपलब्ध कराने में कमी की जाती है जो जांच का विषय बना हुआ है जिससे गन्दगी और बदबू उत्पन्न होता है और वही मुत्रालय के बाहर दीवार पर लिखा है कि सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक, दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक, शाम 5:00 बजे 7:00 बजे तक साफ सफाई करने का प्रावधान बकायदे लिखा हुआ है ।
वही अंतरराज्यीय बस स्टैंड बैढन के आसपास नगर निगम द्वारा पेशाब घर बने है जैसे गल्ला मंडी के पास, बस स्टैंड के पीछे, बस स्टैंड हनुमान मंदिर के पास मुत्रालय बना हुआ है जो वहाँ से गुजरने पर भी बदबू देता है ।
वहीं यात्री गण और स्थानीय जनों ने नगर निगम प्रशासन से माँग की गयी है कि विधिवत सफाई की सामग्री उपलब्ध कराते हुये साफ सफाई की मांग की है ताकि मूत्रालयों में गन्दगी व बदबू से राहत मिल सके । जनहित में जारी ।।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal