
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा बीपीएल कालोनी के पास सामुदायिक भवन कई वर्ष पूर्व में निर्माण किया गया है जो लंबे समय से जिला प्रशासन के द्वारा गोदाम के रूप में उपयोग किया गया है जो आज से लगभग 5 – 6 माह पूर्व में भ्रमण के दौरान तत्कालीन जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और तत्कालीन नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह के द्वारा सामुदायिक भवन बने गोदाम को खाली कराकर मरम्मत कार्य व रंग रोगन नगर निगम द्वारा कराया गया है जो अब जो अब फिर से सामुदायिक भवन व परिसर उपयोग न होने से परिसर स्थल में झाड़ व खंडहर जैसे दिखता है ।
वही स्थानीय जन बताते है जब से सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ तब से किसी को शादी विवाह जैसे अन्य मांगलिक कार्यक्रम के लिये नगर निगम द्वारा किसी को नही दिया है और वही सामुदायिक भवन में न तो बिजली कनेक्शन है और वही न तो पीने के लिये पानी हेतु हैंडपम्प व नल कनेक्शन तक नही है और ऐसे में असुविधा होने से स्थानीय जन द्वारा सामुदायिक भवन का उपयोग नही कर पा रहै है और वही सामुदायिक भवन परिसर में उतपन्न झाड़ कचरा की सफाई कराते हुये बिजली कनेक्शन व पीने का पानी वगैरह की व्यवस्था कराने हेतु नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ ।
वही स्थानीय जनों ने मांग की है कि सामुदायिक भवन परिसर का साफ सफाई कराते हुए पानी और बिजली कनेक्शन कराकर संचालन करवाने की मांग की है कि ताकि शादी विवाह, जन्मदिन सहित अन्य अवसर पर सामुदायिक भवन का उपयोग हो सके और वही इसी प्रकार नगर निगम क्षेत्र के नौगढ़, माजन मोड़ के पास बेलौहा टोला में भी सामुदायिक भवन बना हुआ है खंडहर का रूप लिया है जिसे नगर निगम प्रशासन द्वारा संज्ञान में ली जाये और वही जांच कराते हुये जनहित में आवश्यक कार्यवाही की मांग की गयी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal