ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 17/11/2022
बालू लदा ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल सवार युवक को रौंदा, मौके हुई मौत
परिजन एवं ग्रामीण जनों ने सड़क को किया जाम, मौके पर पहुंची पुलिस, स्थानीय जनों में काफी आक्रोश

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत कल विगत दिवस रात में लगभग 11:00 बजे बालू लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार से एक युवक को मोटर साइकिल सवार ने रौंद दिया है मौके पर मौत हो गयी ।

वहीं मृतक का नाम नीरज द्विवेदी पिता बलिराम द्विवेदी उम्र लगभग 27 वर्ष शासन ठूसा खाड़ थाना बैढन के निवासी थे जो मिश्रा पाली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम हॉस्पिटल बैढन में नर्स का कार्य करते थे जो हॉस्पिटल से घर वापस जाते समय की घटना बतायी जा रही है ।

जिसको लेकर के आज सुबह से परिजन व स्थानीय जनों ने म्यार नदी ब्रिज शासन पुलिया पर पूरी तरह से जाम कर दिया गया है मौके पर परिजन, स्थानीय जन सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया गया, मौके पर जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी भारी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद हैं ।
वहीं परिजन व स्थानीय जन का कहना है कि अवैध रूप से ट्रैक्टर चलते है जो चालक नाबालिक रहते हैं और तेज रफ्तार से चलते हैं परिजनों व ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal