ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 15/11/2022
भगवान बिरसा मुंडा जी की 147 वी जयंती व “जनजाति गौरव दिवस” के अवसर पर
जिले के कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त ने बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गयी श्रद्धांजलि

BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आदिवासी समाजिक नेता रहे भगवान बिरसा मुंडा जी की 147 वी जयंती पर आज 15 नवम्बर को सुबह में मल्हार पार्क के सामने भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा स्थापित है और वही जिले के नवागत कलेक्टर अरुण कुमार परमार एवं नगर निगम आयुक्त पवन कुमार सिंह के द्वारा बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी ।

वही बताते है कि इनका जन्म मुंडा जनजाति के गरीब परिवार में पिता-सुगना पुर्ती(मुंडा) और माता-करमी पुर्ती(मुंडा) के सुपुत्र बिरसा पुर्ती (मुंडा) का जन्म 15 नवम्बर 1875 को झारखण्ड के खुटी जिले के उलीहातु गाँव में हुआ था और वही

अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करने और जनजाति समाज के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर अवसर पर “जनजाति गौरव दिवस”बड़े धूमधाम से मनायी जा रही है और वही महज 25 साल की आयु में 9 जून 1900 मृत्यु हो गयी है ।
उक्त अवसर पर नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, सहायक यंत्री (विद्युत) प्रवीण गोस्वामी, डीपी चौधरी, आजक्स डीपी चौधरी लक्ष्मण सिंह ओयाम, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, अशोक त्रिपाठी, राजू , नगर निगम के सफाई मित्र उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal