Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्लास्टिक की आड़ में सड़क पर कर रहे अतिक्रमण को वार्ड पार्षद, नगर निगम अमला ने काफी मशक्कत के बाद समझाइश से अतिक्रमण हटा

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 04/10/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम राजीव वार्ड 39 जमुआ कहार बस्ती में बहुत दिनों से सड़क पर अतिक्रमण किया गया था जिसे आज स्थानीय जन द्वारा प्लास्टिक की आड़ लेकर दीवार खड़ा करने की जुगत में लगे थे जहां पर सड़क सकरा

होने के कारण निकासी को लेकर के आये दिन तू – तू, मैं – मैं की स्थिति बनी रहती है जिसे आज भारी संख्या में स्थानीय जन, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव, उपयंत्री पीके सिंह और समाजसेवियो के द्वारा काफी मशक्कत और घण्टो जद्दोजहद के बाद समझाइश से अतिक्रमण को हटवाया गया ।

वहीं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री यादव के द्वारा सुझाव देने पर नगर निगम उपयंत्री श्री सिंह ने स्थान का निरीक्षक कर नाली, सड़क, कल्वर्ट (पुलिया) बनवाने की बात कही गयी जहां पर लगभग 100 से अधिक बस्ती के लोग वहां पर निवासरत है और वही वार्ड पार्षद प्रतिनिधि के साथ-साथ स्थानीय जनों ने भी सड़क – नाली – कल्वर्ट (पुलिया) अतिशीघ्र बनवाने की मांग की है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...