
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र में इन दिनों चुनाव की बयार चल रही है और समूचे निगम क्षेत्र में कान फाड़ू लाउडस्पीकर की आवाज तथा प्रत्याशियों की धमाचौकड़ी ने माहौल को गर्म बना दिया है और वही नगर पालिक निगम सिंगरौली के महापौर पद के दावेदार लगातार प्रचार कर रहे हैं और साथ ही उनके स्टार प्रचारकों द्वारा भी प्रचार किया जा रहा है वहीं पार्षद पद के उम्मीदवार भी घर-घर पहुंचकर अपना जनाधार मजबूत करने की जुगत में जुटे हुये हैं ।
नगर पालिक निगम सिंगरौली का वार्ड क्र.41 एक ऐसा वार्ड है जहां 45 वार्डों में सबसे ज्यादा 14 पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं और वही समीकरण तो सभी पार्षद पद के प्रत्याशी इस कदर बैठा रहे हैं कि जीत उनकी सुनिश्चित है परन्तु जनता के दिल में क्या है यह तो मतदान के बाद ही पता चल पायेगा ।
नगर निगम के वार्ड क्र.41 का इतिहास अब तक बहुत ही चौकाने वाला रहा है और देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा व कांग्रेस का 1999 के बाद से अब तक हुये चार चुनावों खाता तक नहीं खुला, मतलब अब तक यहां निर्दलीय या छोटी पार्टियों के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है और वार्ड क्र. 41 का इलाका कोतवाली के बगल से हिर्रवाह रेलवे लाईन तक तथा अम्बेडकर चौक के बगल की सड़क से लेकर एनसीएल बाउंड्री तक का है और वही बड़ा क्षेत्र व ज्यादा वोटरों तथा जिला मुख्यालय का मुख्य वार्ड होने की वजह से यहां का मतदाता जागरूक व शिक्षित माना जाता है और पार्षद पद के चुनाव में मतदाता ज्यादातर योग्य व्यक्ति को देखना पसंद करते हैं। पार्षद पद का उम्मीदवार किस पार्टी का है इससे लोगों को कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ता और वही भाजपा ने इस बार गौरी गुप्ता पत्नी अर्जुन गुप्ता को टिकट दिया तो भाजपा की जिला उपाध्यक्ष किरण सोनी नाराज हो गयीं और उन्होने निर्दलीय पर्चा दाखिल कर दिया । जाहिर है उनके मैदान में आने से भाजपा प्रत्याशी के काफी वोट कटेंगे और कांग्रेस पार्टी ने पूर्व पार्षद रीता देवी शाह को मैदान में उतारा है और उन्होने इससे पहले बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ा था और शाहू समाज के वोट तो वार्ड में हैं परन्तु वार्ड में कई साहू समाजके प्रत्याशियों के मैदान में खड़े होने से वोटों का बंटवारा होता दिखायी दे रहा है। आम आदमी पार्टी तथा समाजवादी पार्टी ने जिन प्रत्याशियों को अपना उम्मीदवार बनाया है वह अब तक जनता को अपने पक्ष में करने में सफल साबित होते नहीं दिखायी दे रहे हैं ।
वही भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी द्वारा समाजसेवी व पत्रकार जमुना सोनी की पत्नी सुषमा देवी सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया है जो सहज, सरल तथा इमानदार छवि के जमुना सोनी पिछले कई वर्षों से जनता की नि:स्वार्थ सेवा करते रहे हैं जिसका उन्हें लाभ मिलता दिखायी दे रहा है और वार्ड क्र. 41 में समाज का एक ऐसा भी वर्ग है जहां समाजसेवी जमुना सोनी का खासा प्रभाव बताया जाता है। श्री सोनी धनबल से भले ही कमजोर हैं परन्तु वह तथा उनकी पत्नी घर – घर जाकर लोगों से वोट तो मांग ही रहे हैं इसके साथ ही वह मतदाताओं से 1 रूपये से लेकर 100 रूपये तक का चंदा भी चुनाव लड़ने के लिये ले रहे हैं ।
*वही इसके साथ ही वार्ड क्र. 41 में निर्दलीय प्रत्याशियों की एक लम्बी फेहरिस्त है जो अपनी पूरी दमखम के साथ चुनाव प्रचार में लगे हुये हैं और वही निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव भले ही न जीत पाये परन्तु वह एक बड़ा वोट का प्रतिशत अपने हिस्से कर सकते हैं जिस कारण दिग्गजों की सांसे वार्ड क्र.41 में फूलने लगी हैं और वही धनबल, बाहुबल को वार्ड क्र.41 की जनता ने पहले से ही नकार दिया है और ऐसे में मतदाता का रूझान किस ओर जाता है यह वक्त ही बतायेगा ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal