
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह -जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली से महापौर तथा पार्षद पद के प्रत्याशियों द्वारा जोर शोर से नामांकन भरा जा रहा है और वही 18 जून तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय है जिसे देखते हुये सभी वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये जा रहे है ।
समाजसेवी व पत्रकार जमुना सोनी की पत्नी श्रीमती सुषमा देवी सोनी ने आज गुरूवार को वार्ड क्र.41 इंदिरा वार्ड से पार्षद पद हेतु भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया और वही सुषमा सोनी ने अपने समर्थकों संग रिटर्निंग अधिकारी संपदा सर्राफ के पास अपना नामांकन भरा है ।
ज्ञात हो कि समाजसेवी व पत्रकार जमुना सोनी लम्बे समय से असहाय, जरूरतमंदों की सेवा में जुटे रहे हैं और वही श्री सोनी की नि:स्वार्थ सेवा से प्रभावित होकर भाकपा द्वारा उन्हें वार्ड क्र. 41 से टिकट प्रदान किया गया है।
नामांकन दाखिल करने के दौरान भाकपा नेता का. संजय नामदेव, वरिष्ठ पत्रकार व काल चिन्तन सम्पादक आर.के.श्रीवास्तव, का. राज कुमार शर्मा, का. अरूण सिंह, उप संपादक नीरज पाण्डेय, सुरेश वर्मा, जमुना सोनी सहित तमाम समर्थक मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal