बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेंद्र सिंह “राजू”

BK NEWS:- सिंगरौली जिले में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में स्थाई वारंटी को पकड़ने के लिए धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें बैढ़न थाना के खुटार चौकी अंतर्गत लंबे समय से चोरी के मामले में साल 2014 से न्यायालय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर किया गया।खुटार चौकी प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि पप्पू बसोर पिता ददन बसोर उम्र 35 वर्ष निवासी करहिया थाना बैढ़न चोरी के मामले में न्यायालय से साल 2014 से फरार चल रहा था।जिसका न्यायालय से स्थाई वारंट जारी हो चुका था।पुलिस की ओर से इसके घर पर कई बार दबिश दी गई लेकिन ये पुलिस के आने से पहले ही फरार हो जाता था।यह आरोपी ज्यादातर बाहर रहकर ही अपनी फरारी काट रहा था।मुखबिर से खुटार पुलिस को सूचना मिली कि चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी पप्पू बसोर घर आया हुआ है जिसके बाद खुटार चौकी प्रभारी सुरेन्द्र यादव मुखबिर की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन म कोतवाली टी आई अरुण पाण्डेय के सतत निगरानी में घेराबंदी कर स्थायी वारंटी पप्पू बसोर को गिरफ्तार किया गया
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सुरेन्द्र यादव,सहायक उपनिरीक्षक बी.एल.सेन,प्रधान आरक्षक गुलाब सिंह,आरक्षक अशोक प्रताप सिंह,नायक अनिरुद्धनाथ योगी की सराहनीय भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal