ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 15/05/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी – दीपक वर्मा) बैढन अभी-अभी बैढन के आयज सा मिल के निर्माणाधीन होटल के तीसरे मंजिल में एक संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है और मौके पर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है ।

वही स्थानीय जन बताते हैं कि जिनका का शव मिला है उनका नाम खलील मोहम्मद सिद्दीकी उम्र 68 वर्ष के है जो नगर निगम कार्यालय में स्टेनो के पद पर सेवाये दे चुके हैं और वो दिनांक 12/05/2022 को सुबह-सुबह घर टहलने के लिये घर से निकले थे जो आज 3 दिन बीत जाने के बाद जो निर्माणाधीन होटल में नग्न अवस्था में शव मिला है मौके पर समाजसेवी, परिजन, नात – रिश्तेदार और कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय, एसआई बीपी कोल सहित कोतवाली पुलिस की टीम मौजूद है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal