ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 14/05/2022
सिंगरौली विधायक व पूर्व नपानि अध्यक्ष ने 40 लाख रुपये की लागत से
पीसीसी नाली सड़क कल्वर्ट निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
3 माह पूर्व में बनी पीसीसी सड़क में कई जगह दरारे आने से स्थानीयो ने निर्माण कार्य की शिकायत

BK NEWS: सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन अभी-अभी नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्र. 31 तालाब के पास सुरेंद्र सिंह के घर से आरिफ पठान के घर तक व आसपास में पीसीसी सड़क एवं पीसीसी नाली, पाइप कल्वर्ट निर्माण कराने हेतु नगर निगम प्रशासन द्वारा लगभग ₹40 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य का सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य एवं पूर्व नगर निगम अध्यक्ष चंदप्रताप विश्वकर्मा के द्वारा विधिवत पूजा पाठकर नारियल तोड़कर भूमिपूजन किया गया ।

वही विधायक रामलल्लू वैश्य और चंद्रप्रताप विश्वकर्मा ने मोहल्ला का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश देते हुये उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य हो और मोहल्ले की जनता भी निर्माण कार्य को देखें और शिकायत मिलने पर नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को सूचित करें ।
इस भूमिपूजन के अवसर पर स्थानीय बताते हैं कि 3 माह पूर्व में लाखो रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था जो हाल ही में नवनिर्मित बने सड़क में कई जगह दरारें आ गयी हैं स्थानीय जनों ने माँग की है कि जांच कराते हुये सम्बन्धित संविदाकार के उपर कार्यवाही करते हुये सड़क को मरम्मत करवाने की मांग की है ।
मौके पर पूर्व पार्षद रजनीश पाण्डेय, रामाधार गुप्ता (भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक), उमेश सोनी, लक्ष्मण सिंह बैस, नगर निगम एसडीओ रत्नाकर गजभिये, आरिफ पठान सहित भारी संख्या में वार्डवासी महिलाये – पुरुष, बच्चे मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal