Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पीएम आवास में लापरवाही बरतने पर दो सचिव हुये निलंबित

पीएम आवास में लापरवाही बरतने पर दो सचिव हुये निलंबित

दो रोजगार सहायक की सेवा समाप्त करने का फरमान जारी

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय ने पीएम आवास योजना में लापरवाही बरतने पर दो पंचायत सचिव को निलंबित और दो रोजगार सचिव को सेवा से पृथक करने का फरमान जारी किया है और वही जिला पंचायत सीईओ के इस आदेश के बाद पंचायत के जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया है ।

वही बताया जा रहा है कि जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान पीएम योजना की प्रगति न्यून पाये जाने पर ग्राम पंचायत धनहरा और गढहरा के सचिव पर निलंबन करने का फरमान सीईओ ने जारी कर दिया और वहीं दो रोजगार सचिव की संविदा समाप्त करने का नोटिस जारी कर दिये है और इसके पहले भी जिला पंचायत सीईओ ने कार्य में लापरवाही बरतने पर चार पंचायत सचिवों को निलंबित किया था सीईओ के इस आदेश के बाद अन्य पंचायत कर्मियों में हड़कंप मचा है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...