Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“ईद उल फितर” (ईद) पर नमाज हुआ अदा

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 03/05/2022

“ईद उल फितर” (ईद) पर नमाज हुआ अदा

जिले के एसपी – कलेक्टर ईदगाह पहुंचकर दी ईद त्यौहार की दी बधाई, लिया जायजा शांतिपूर्ण रहा माहौल

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मुस्लिम धर्म के पवित्र रमजान महीने के कल आखिरी दिन चांद दिखा और वही आज *”ईद उल फितर”* (ईद) का त्यौहार जिले भर में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है और वही मस्जिद के सदर के द्वारा सभी को ईद त्यौहार की मुबारकबाद दी गयी ।

वही बैढन के नूरी जामा बड़ी मस्जिद के ईदगाह में सुबह 9:30 बजे और अंजुमन अहले हदीस छोटी मस्जिद के तरफ से ईदगाह जमुआ में सुबह 7:00 बजे और वही आयशा मस्जिद जिलानी मोहल्ला में सुबह 8:00 बजे नमाज सभी जगहों पर अदा की गयी और वही एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी और वही जिले व देशभर में शांति अमन चैन की दुआये की कामना की व शांतिपूर्ण का माहौल रहा ।

मौके पर जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार पाण्डेय, नवानगर थाना प्रभारी यूपी सिंह, जिला यातायात प्रभारी दीपेंद्र कुशवाह, नगर निगम एसडीओ रत्नाकर गजभिए, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, अशोक त्रिपाठी बैढन हल्का पटवारी उमेश नामदेव, प्रभाकर सिंह सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...