Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919
असामाजिक तत्व देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं पूरा नहीं होगा – काम. संजय नामदेव – बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम…
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

असामाजिक तत्व देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं पूरा नहीं होगा – काम. संजय नामदेव

पवित्र महीने रमजान के आखरी जुमा के बाद रोजा इफ्तार पार्टी में दिखा हिंदू – मुस्लिम का समागम

असामाजिक तत्व देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं पूरा नहीं होगा – काम. संजय नामदेव

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी एवं मध्य प्रदेश मुस्लिम पिछड़ा वर्ग विकास परिषद के जिलाध्यक्ष रियाज मोहम्मद के द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम किया गया जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियां, समाजसेवी व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे एवं हिंदू मुस्लिम सभी वर्गों का समागम दिखा ।

वही जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने कहा कि धर्म जाति से ऊपर उठकर हम सब एक दूसरे का दुख सुख में साथ देते हैं और आपस में भाईचारा बनाये हुये हैं और इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के नेता संदीप शाह ने कहा कि देश में असामाजिक तत्व नफरत फैलाने का कार्य कर रहे हैं वही हिंदू मुस्लिम एकता का मिशाल रोजा इफ्तार पार्टी में देखने को मिल रहा है जो हमें इस को यथावत रखना है और इसी कड़ी में काम. संजय नामदेव ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व देश को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं जिनके नापाक इरादे कभी पूरा नहीं होंगे ।

वही कार्यक्रम के आयोजक रियाज भाई ने कहा कि परंपरागत अनुसार हर वर्ष सभी वर्ग समुदाय को लेकर रोजा इफ्तार पार्टी के कार्यक्रम रखते हैं जिसमें हमें अंदर से खुशी मिलती है और इसी कड़ी में अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने कहा कि देश में नफरत फैलाने वाले असामाजिक तत्व का मनसूबा कभी कामयाब नहीं होंगे और हम लोग आज भी एक थाली में बैठकर साथ मे खाते हैं और एक दूसरे के सुख दुख में सहयोग करते हैं और वही देश में एकता और अखंडता को सदैव कायम रखेंगे ।

उक्त अवसर पर श्यामलाल साकेत, अशरफ अली अंसारी, अखिलेश सिंह, रामदास शाह, शहनवाज हुसैन, सुदामा प्रसाद कुशवाहा, शहाबुद्दीन अंसारी , सुदामा प्रसाद साकेत, आम आदमी पार्टी जिला संयोजक राजेश सोनी, अनिल द्विवेदी, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जुल्फिकार अली, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष परवेज सिद्दीकी , मुजक्कीर हुसैन, अमित यादव , जम्मू बेग, मजीद बेग, गंगा प्रसाद शाह (एडवोकेट), नंदकिशोर पटेल (एडवोकेट), प्रदीप रजक (एडवोकेट), अजय शाह, रफीउल्ला बेग, गोरेलाल पनिका, मो. इलियास खान, सतीश श्रीवास्तव, मोहम्मद इकराम, संजय वर्मा, शकील सिद्दीकी, सोनू खान, वारिस खान, शशिकांत कुशवाहा, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, आशीष दुबे, जमुना सोनी, राम मनोज शाह, राजेश वर्मा, लक्ष्मी नारायण, विद्या भूषण, मो. इमरान खान, शालिक राम शाह, चिंटू केवट, बच्चा लाल शाह, मो. अनवर अन्य लोग उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...