
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर सिंगरौली जिले के नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने एक दिवसीय काम बंद कर सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुये माजन मोड़ से कलेक्ट्रेट दफ्तर तक रैली निकालकर कलेक्टर को 18 सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई कर्मचारियों के बैनर तले सौंपा गया है।
वही सिंगरौली नगर निगम के सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कमलेश भंडारी ने बताया कि विश्व मजदूर दिवस के मौके पर 18 सूत्रीय मांगों को लेक संपूर्ण मध्यप्रदेश में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण, ठेका प्रथा समाप्त करना, 2005 के बाद सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को पुन: बहाल करना एवं समान कार्य समान वेतन जैसी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है।
वही अखिल भारतीय सफाई मजदूर ( कां ) ट्रेड यूनियन के बैनर तले प्रदेश की सभी नगर निगम या परिषदों के सफाई कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम को संबोधित करते हुये ज्ञापन दिया है ज्ञापन देते वक्त कमलेश भंडारी, आर्या प्रकाश, छोटू बाल्मीकि, विजय कुमार, पिंटू मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal