
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश में इन दिनों माफियाओं के विरूद्ध जमकर कार्यवाही हो रही है जो आज जिला प्रशासन सिंगरौली द्वारा भी माफियाओं द्वारा किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है और वही जिला प्रशासन ने जिले के देवसर ब्लॉक के दादर गांव में माफियाओं खिलाफ कार्यवाही की गयी दरअसल मामला देवसर तहसील के दादर गांव का है जहां सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा था शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मंगलवार और बुधवार को दादर गांव में माफियाओं के अवैध निर्माण में बुलडोजर चलाकर सरकार भूमि को मुक्त कराया गया ।
वही देवसर एसडीएम आकाश सिंह (आईएएस) ने कहा कि यहां कई जगहों पर काफी समय से कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था जिसे देखते हुये अवैध निर्माण के लिये प्रशासन ने पहले भी टीम भेजी लेकिन पुलिस बल की व्यवस्था न होने के कारण प्रशासन अतिक्रमण हटाने में असमर्थ रहा ।
वही बुधवार को प्रशासन ने दादर गांव में भु-माफियाओं के अवैध निर्माण में बुलडोजर चलाकर सरकारी भूमि को मुक्त करा दिया और पिछले कई दिनों से क्षेत्र में भू-माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी कार्यवाही की जायेगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal