
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली:- (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी)बरगवां कोल यार्ड में होने वाले पदूषण के कारण वहां के रहवासियों का जीना हराम हो गया है जिसके चलते अब वहा के लोग बरगवां से अपना घर बार जमीन छोड़ कर कही और पलायन की सोचने लगे है उनका कहना है कि जान बचेगी तब हम इस घर मे रह पाएंगे। उसी भयंकर प्रदूषण को ले कर बरगवां से बरगवां विकास मंच के तरफ से माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) सेंट्रल जोनल बेंच भोपाल मध्यप्रदेश के प्रकरण क्रमांक 87/2017(CZ), (M.A. No 05/2018 & 26/2018 संजय नामदेव के अपील पर 08/07/2021 को सेंट्रल जोनल बेंच भोपाल ने आदेश दिया कि बरगवां कोल यार्ड व रेल प्रशासन के द्वारा निम्न बिन्दुओ का पालन किया जाय।
1- रेलवे साइडिंग के संचालक के लिए सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड से अनिवार्य अनुमति प्राप्त करें।और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिए पूर्ण लम्बाई चौड़ाई की 3.5 मीटर उचाई का दीवार रेलवे साइडिंग के दोनों ओर बनाया जाय मिश्रित प्रकार के जेट इस्प्रिंगलर की उचित रूप से चौड़ाई से कोटिस्टिक रूप से स्थापित करने के लिए और अप लोडिंग के दौरान साइडिंग पर कोयले की लोडिंग गीली सड़कों के लिए माईट टाइप मोबाइल वाटर स्पिनाइडर की ब्यवस्था की जाय
2-उत्पन्न जल के संग्रहन और उपचार के लिए पर्याप्त क्षमता निर्धारण समय के साथ उचित नाली की भी ब्यवस्था की जाएगी पलूशन शून्य रखने के लिए उपचारित पानी को भी रिसाइकिल किया जाना चाहिए प्रतिवादी रेलवे अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि किसी भी अनुपचारित जल को खुली भूमि या जल निकाय में नही छोड़ा जाना चाहिए।
3- पानी के पुनः इस्तेमाल के लिए प्रावधान होना चाहिए।
4- कोयला के साथ साथ हरित पट्टी को भी रेलवे ट्रेक के दोनों तरफ विकसित किया जाएगा।।
लेकिन बरगवां रेल प्रबन्धन और कोल यार्ड द्वारा NGT के किसी आदेश का पालन नही कर रहा है । जिसको लेकर जिला कलेक्टर सिंगरौली ने प्रदूषण विभाग सिंगरौली को पालन कराये जाने हेतु पत्र लिखा है।अब देखना ये होगा कि जिला कलेक्टर और NGT के आदेश का कितना पालन होता है।।
संजय नामदेव का कहना है की बरगवां कोल यार्ड में रेल अधिकारियों एवं ट्रांसपोर्टरों के द्वारा NGT के द्वारा जारी आदेशो का पालन नही किया जा रहा है।इसके उलट पलूशन कंट्रोल बोर्ड के परमिसन के बिना अबैध रूप से कृषि भूमि में कोयला डम्प कर भयंकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है जिससे जन जीवन अस्त ब्यस्त हो चुका है अगर NGT के आदेशों का पूरा पूरा पालन नही किया जाता तो प्रदूषण के विरुद्ध युद्ध सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई जारी रहेगी।।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal