Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कांग्रेस प्रदेश सचिव ने एनसीएल सीएमडी से मिलकर विस्थापितो एवं जनहित के मुद्दों को लेकर उठायी आवाज

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी व जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ला के द्वारा एनसीएल सीएमडी से मिलकर आगाह किया है कि जिले के विस्थापितों को सही तरीके से न्याय दिलाया जाये और जो उनका मालिकाना हक है उसे हर हाल में एनसीएल प्रदान करें इसके अलावा जनहित के मुद्दों को लेकर आवाज उठायी गयी ।

वही अमित द्विवेदी ने एनसीएल सीएमडी से मुलाकात करके कहा है कि एनसीएल की गोरबी – बी परियोजना द्वारा परियोजना में वर्ष 1994 में जमीन का अधिग्रहण किया गया लेकिन आज तक डिसेन्डरी आर्डर पर एवं पैकेज डीड के 10 वर्ष में प्रकरण मुख्यालय में पड़े है उनका निराकरण कर बेरोजगारो को नौकरी दी जाये और वही गोरबी बी परियोजना में जिन लोगो की जमीन डिसेन्डरी में ली गयी उन्हे डिसेन्डरी में नौकरी नहीं दी गयी और उनकी जमीन भी डिसेन्डरी से मुक्त कर पैकेज डीड बनाने की अनुमति दी जाये ।

रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि गोरबी कॉलरी से मोरवा रेल्वे स्टेशन तक कोल परिवहन के लिये अलग से सड़क का निर्माण कराया जाये जिससे आये दिन हो रही दुर्घटनाये पर लगाम कसा जा सके और सिंगरौली जिले में जिनकी भूमि कोल मांइस के लिये अधिग्रहित की गयी है जो एनसीएल के विस्थापित है जिनको नौकरी भी नहीं दी गयी है उन्हें एनसीएल के नेहरू अस्पताल मे नि:शुल्क दवा की व्यवस्था करायी जाये और इसके अलावा सिंगरौली जिले के विस्थापितो को जिन्हे एनसीएल द्वारा नौकरी नहीं मिली है उन्हें कॉलरी में 1 करोड़ तक का ठेका बिना टेंडर के पीएपी को देने की व्यवस्था की जाये और आगे उन्होंने कहा है कि हर हाल में विस्थापितों के हित के लिये एनसीएल काम करें ताकि सिंगरौली का विकास समुचित तरीके से किया जा सके और विस्थापितों को उनका सही हक मिल सके ।

वही ज्ञापन पत्र सौंपने में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मे कार्यवाहक अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी, पूर्व पार्षद सुरेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस राम गोपाल पाल, सोनू गुप्ता ने सी एम डी को ज्ञापन पत्र सौपा गया ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...