Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जयंत मस्जिद में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में सभी धर्मों के लोगों ने की शिरकत

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली जहां एक तरफ देश में असामाजिक तत्वों के द्वारा हिन्दू मुस्लिम के बीच एकता एवं अखंडता को तोड़ने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं और वहीं सिंंगरौली जिले में हिन्दु मुस्लिम एकता की मिशाल देखी गयी जहां जयंत स्थित मस्जिद में रमजान के पाक महीने में रोजा इफ्तार की पार्टी दी गयी ।

आयोजक असलम अली और उनकी टीम द्वारा आयोजित उक्त इफ्तार पार्टी में सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया और एक साथ बैठकर भोजन किया और इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिला महसचिव संजय खान उर्फ फरदीन ने कहा कि मेरेे देश में हमेशा से हिन्दु मुस्लिम एकता का मिशाल चला आ रहा है और लोग एक दूसरे के सुख दुख में हमेशा शामिल होते रहे हैं जो आगे भी चलता रहेगा और असमाजिक तत्वों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह चौहान, रामशिरोमणी शाहवाल, संदीप शाह, प्रेम अग्रवाल, देवेश पाण्डेय, राहुल पटेल, राजेश सिंह, राजेन्द्र अग्रहरी सहित सभी समाज व धर्म के लोग उपस्थित रहे ।

वही इस दौरान पूर्व युवा काँग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि असलम अली ने एक गुलदस्ता संवारने का काम किया है जिसमें सभी धर्म के लोगों को जोड़कर रखा गया और सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिल रहा है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...