ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 18/04/2012

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश की जनकल्याणकारी योजना मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री संबल कर्मकार में पंजीकृत परिवार को मृत्यु के बाद *”अंत्येष्टि सहायता राशि”* ₹5000 रुपये दी जाती है ।
वही आज नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आरपी सिंह के दिशा निर्देशानुसार में उपायुक्त आरपी वैश्य के मार्गदर्शन में इंदिरा वार्ड 41 गनियारी वार्ड प्रभारी आईपी नागर व नगर निगम कैशियर रामसेवक वर्मा के द्वारा कामरेड संजय नामदेव व जमुना प्रसाद सोनी के समक्ष हितग्राही पूनम देवी नाई पति स्व. शम्भू नाई निवासी बीपीएल कालोनी गनियारी को *”अंत्येष्टि सहायता राशि”* 5000/- रुपये नगद दिया गया और वही वार्ड प्रभारी व कामरेड श्री नामदेव ने बताया गया कि और ₹200000/- ( 2 लाख) रुपये नियमानुसार *”अनुग्रह सहायता राशि”* खाते के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार व नगर निगम प्रशासन के द्वारा दी जायेगी और वही हितग्राही पूनम नाई ने नगर निगम प्रशासन और योजना के बारे में लाभ दिलाने हेतु सभी को धन्यवाद सम्प्रेषित किया ।
*मौके पर कामरेड संजय नामदेव, विकास सिंह, श्याम साहू, हरिप्रसाद साहू, जमुना प्रसाद सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal