ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 08/03/2022
“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” व सिंगरौली विधायक के जन्मदिन पर महिलाओं को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित
पं. दीनदयाल रसोई में 300 लोगों को नि:शुल्क में कराया गया स्वादिष्ट भोजन

BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न आज दिनांक 08/03/2022 को “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर बाल कल्याण समिति सिंगरौली के महिला पदाधिकारी – सदस्यों एवं समाजसेवी महिलाओं को नगर निगम सिंगरौली निवर्तमान अध्यक्ष चन्दप्रताप विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि रामबृज चौरसिया, डॉ. आर.डी. पाण्डेय, भाजपा के युवा नेता अर्जुन गुप्ता, अखिलेश द्विवेदी के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया ।

वही आज “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर सिंगरौली सदर विधायक रामलल्लू वैश्य के आज जन्मदिन पर पूर्व से जिला मुख्यालय बैढन के पुराना जिला अस्पताल परिसर में 10 रुपये में भरपेट भोजन संचालित है जिसमे आज पंडित दीनदयाल रसोई में लगभग 300 लोगों को नि:शुल्क में मिष्ठान लड्डू व स्वादिष्ट भोजन कराया गया और वही भोजन करने वालो के चेहरे पर खुशी दिखी क्योकि ₹10 रुपये की बचत व मिष्ठान लड्डू व स्वादिष्ट भोजन मिला और वही विधायक श्री वैश्य जी के जन्मदिन का बधाई भी संप्रेषित किया ।
उक्त अवसर पर जयमाला शर्मा (बाल कल्याण समिति अध्यक्ष), आरती पाण्डेय, विनोद सिंह, अखिलेश द्विवेदी (सदस्य), भाजपा नेत्री सीमा जायसवाल, दीनदयाल रसोई संचालिका प्रियंका मिश्रा, पूर्व पार्षद रजनीश पाण्डेय, आजीविका मिशन प्रमुख संदीप मिश्रा, उपयंत्री पीके सिंह, संतोष जायसवाल, नरेंद्र चौबे, नीरज चौबे, अवनीश चौबे, दया शंकर शुक्ला, आनंद जायसवाल, राधेश्याम प्रजापति सहित महिलाये – पुरुष व नगर निगम के आईईसी टीम सदस्य मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal