बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह


BK NEWS//SINGRAULI:- पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इनका संरक्षण कर ही हम फल, छाया और प्राणवायु ऑक्सीजन प्राप्त कर सकेंगे। इसलिए महाअभियान के दौरान जो पौधे लगाए गए हैं उनका संरक्षण करें।सिंगरौली जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना कहा है कि वृक्ष है तो जीवन है।उन्होंने कहा कि हम सब वृक्षारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध बना सकते है और हमे ऑक्सीजन भी मिलता रहेगा।जिला कलेक्टर ने कहा कि केवल पौधा लगाने से ही हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती, बल्कि उसे पानी और सुरक्षा देकर पेड़ बनाना भी हमारी ही जिम्मेदारी हैं। पेड़-पौधे वायुमंडल में कई विषैली गैसों को ग्रहण कर मनुष्य के लिए प्राण वायु ऑक्सीजन छोड़ते हैं, मनुष्य को शुद्घ ऑक्सीजन मिलती रहे इसलिए पौधारोपण की यह कड़ी निरंतर चलती रहे।
हम सब को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए – एस.पी

जिले में अंकुर योजना के तहत लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। एसपी वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सभी के सहयोग से पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए अंकुर जैसी एक महत्वपुर्ण योजना शुरू की गई है और इस योजना के तहत जिला कलेक्टर महोदय सहित सभी लोगो ने वृक्षारोपण किया गया। हमें इससे जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, जिससे कि पौधे, वृक्ष बनकर वातावरण में प्रदूषण नियंत्रित कर सके और हमें शुद्घ हवा मिलती रहे।आगे पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण से हमारे जिले की सुंदरता भी बढ़ेगी और चारो तरफ हरे भरे पेड़ पौधे नजर आयेंगे।वही फल,फूल व प्राण रूपी ऑक्सीजन हमें मिलता है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal