Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के हितग्राहियों को मिला हितलाभ

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के हितग्राहियों को मिला हितलाभ

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगरीय क्षेत्र के हितग्राहियो को मिला 2 करोड़ का हितलाभ

हर गरीब का होगा अपना पक्का मकान – रामलल्लू वैश्य

अटल सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के सीधा प्रसारण को देखा व सुना गया

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 1 लाख से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना के तहत हितलाभ प्रदान किया और उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में राशि का अन्तरण किया ।

वही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल से वर्चुअली प्रदेश के विभिन्न जिलों के हितग्राहियों से संवाद भी स्थापित किया और यह कार्यक्रम जिले के सभी नगरीय, निकायों में देखा व सुना गया और वही भोपाल से वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज गरीबों को पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो रहा है और प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसकी स्वयं की पक्की छत हो जहां वह खुशी-खुशी अपने परिवार के साथ रहे और उन सबके लिये आज का दिन सौगात लेकर आया है और श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं आवासहीन लोगों को पक्के मकान दिये जा रहे हैं और सम्मान, समृद्धशाली व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करते हुये आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण किया जा रहा है जहां शहरी क्षेत्र के लोगों को जीने के समान अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर सभी बुनियादी जरूरतों की पूर्ति की जा रही है और वही कार्यक्रम को नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह व सांसद श्री बीडी शर्मा ने भी संबोधित किया ।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) बीएलसी घटक हितग्राहियो को हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य के मुख्य अतिथि एवं नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, आयुक्त नगर निगम आर.पी. सिंह के गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन कर किया गया और इस अवसर पर हितग्राहियो को संबोधित करते हुये विधायक श्री वैश्य ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का चहुन्मुखी विकास हो रहा है और उन्होने कहा देश एवं राज्य सरकार के द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाओ को संचालित कर सामाज के अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्तियो को लाभ प्रदान किया जा रहा है और
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत गरीबो को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है और हमारे प्रधानमंत्री जी का सपना है कि हर गरीब के सिर पर पक्का छत हो और हमारे प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री चौहान इस सपने को साकार करने के लिये प्रयत्नशील है जिले के गरीब चाहे वो शहर मे निवास कर रहा हो या गाव में बिना भेदभाव के उन्हे आवास स्वीकृत किये जा रहे है और उन्होने कहा गरीब कभी सपने नही सोच सकते थे कि उनका पक्का आवास होगा लेकिन हमारे प्रधानमंत्री जी दूरदर्शिता का परिणाम है कि आज गरीबो को पक्का आवास मिल रहा है ।

वही विधायक श्री वैश्य ने कहा आम जन मानस से अपील किया कि

“स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” में अपने नगर निगम के अंग्रिम पक्ति में लाने के लिये सामूहिक प्रयास करे और उन्होने कहा कि किसी भी शहर का विकास वहा पर निवास करने वाले नागरिको के सहयोग से हो सकता है ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये नगर निगम पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा ने कहा शहरी क्षेत्र के प्रत्येक पात्र गरीब जिनके पास रहने के लिए पक्का आवास नही है उन्हे आवास उपलब्ध कराया जायेगा और उन्होने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के द्वारा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियो को लाभ प्रदान कराया जा रहा है और वही प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा भू अधिकार योजना के तहत जिनके पास जमीन नही उन्हे जमीन का मालिकाना हक भी प्रदान कराया जा रहा है और वही कार्यक्रम को पूर्व पार्षद डीएन शुक्ला ने भी संबोधित किया और नगर निगम आयुक्त श्री सिंह के द्वारा अतिथियो का स्वागत करते हुये नगरीय क्षेत्र के पात्र हितग्राहियो के संबंध में अवगत कराया गया ।

इस कार्यक्रम के दौरान बीएलसी घटक के पात्र हितग्राहियो को प्रथम एवं द्वितीय, तृतीय किस्त का हितलाभ का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और गनियारी में बने प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन हितग्राहियो को आवास आवंटित किये गये उनका गृह प्रवेश कराया गया और कार्यक्रम के दौरान भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जी के भाषण का लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से उपस्थित अतिथियो सहित आम लोगो के द्वारा देखा एवं सुना गया ।

उक्त कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद हीरालाल सोनी, श्रीमती सीमा जायसवाल, श्रीमती विनीता कुशवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी आशा अरूण यादव, मधु झा, पूनम गुप्ता, रीता सोनी, लक्षमण सिंह, रमेश कुशवाहा, नगर निगम के अधीक्षण यंत्री व्ही.पी उपाध्याय, उपायुक्त आर.पी. वैश्य, उपायुक्त वित्त सत्यम मिश्रा, कार्यपालन यंत्री आर.के.जैन, सहायक यंत्री रत्नाकर गजभिये, सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

एनसीएल माइनस क्वार्टरों में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप।

कुलदीप सिंह (सन्नी) BK-NEWS/सिंगरौली/मोरवा:- सिंगरौली Northern Coalfields Limited (एनसीएल) के माइनस क्वार्टरों में हो रहे ...