Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हो रहा गरीबो के आवास का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना होली से पहले मिली छत, खुश हुई मीरा देवी कौशल

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी मीरा देवी कौशल निवासी वार्ड क्र. 41 शांतिनगर गनियारी नगर पालिक निगम सिंगरौली ने बताया कि मेरा एवं मेरे पति का पेशा मजदूरी है मुझे प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया गया उन्होने बताया कि पूर्व में हमारा घर कच्चा मिट्टी का था जो पक्का घर बनाने का मेरा सपना था जो मजदूरी में मुमकिन नहीं था लेकिन मेरे सपने को सच कर दिखाया प्रधानमंत्री आवास योजना ने जिसका मुझे लाभ प्राप्त हुआ होली से पहले आज मुझे घर की सौगात मिलने जा रही है। हमारा सौभग्य है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा हमारा गृह प्रवेश आज कराया जा रहा है ।

उन्होने कहा कि पहले कच्चे घर में बरसात और सर्दियों में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब पक्के घर में हम और हमारे बच्चे सुकून से रह रहे हैं आवास एवं आवास निर्माण का पूरा पैसा मुझे प्राप्त हो गया है और हमारा सपना साकार हो गया है, इसके लिये हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आभारी हैं, जिन्होंने गरीबों को उनके सपने को पूरा करने का अवसर दिया और उन्होने कहा कि आज उनके कारण ही हम पक्के मकान में रह रहे हैं शौचालय का लाभ भी मुझे प्राप्त हुआ है जिसके कारण हम हमारा परिवार शौंच के लिये बाहर नहीं जाते हैं और हम अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उज्जवला योजना से मुझ जैसे गरीबो को अब चूल्हा नही फूकना पड़ता सरकार द्वारा चलायी जा रही बहुत सारी योजनाओं का लाभ भी हमें मिल रहा है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...