Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भाकपा सिंगरौली जिला परिषद की बैठक हुई संपन्न

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 19/02/2022

भाकपा सिंगरौली जिला परिषद की बैठक हुई संपन्न

भाकपा का 3 दिवसीय “राज्य सम्मेलन” शहडोल में

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह -जमुना सोनी) बैढन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक बैढन के माजन मोड़ सर्किट हाउस में सम्पन्न हुआ जिसमे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव राजकुमार दुबे, सहायक सचिव राजकुमार शर्मा, विनय तिवारी सहित जिले के समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे ।

वही इस बैठक के दौरान पार्टी के विस्तार हेतु कई मुद्दों पर चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार की गयी और वही आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुये शासन – प्रशासन की ढुलमुल रवैया जो जन विरोधी चल रही है उसका पुरजोर विरोध करते हुये आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिससे आमजन के हक व अधिकार मिल सके और वही साथ ही पूरे जिलेभर में पार्टी के सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत करने के साथ- साथ जनहित में कार्य किया जायेगा ।

जिला सहायक सचिव श्री शर्मा ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राज्य स्तरीय सम्मेलन शहडोल में 3 दिवसीय 26, 27 28 फरवरी को शहडोल में राज्य सम्मेलन में आयोजित होगा जिसमे पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी व सदस्य शिरकत करेंगे ।

*उक्त बैठक में मुख्य रुप से जोगिंदर राम, बीएम नामदेव, शिवकली साकेत, रश्मि सिंह, अनीता, दिनेश जायसवाल, हनुमान वैश्य, पुष्पेंद्र गुप्ता, सुभाषचंद्र राम, नारायण कुशवाहा, फूलमती, उमेश शाह, राकेश शर्मा अन्य सदस्य सहित उपस्थित रहें और इस बैठक का संचालन सहायक सचिव राजकुमार शर्मा ने किया ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

एनसीएल माइनस क्वार्टरों में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप।

कुलदीप सिंह (सन्नी) BK-NEWS/सिंगरौली/मोरवा:- सिंगरौली Northern Coalfields Limited (एनसीएल) के माइनस क्वार्टरों में हो रहे ...