Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

इंदौर में स्थापित एशिया के सबसे बड़े 550 मीट्रिक टन गोबर – धन बायो सीएनजी प्लांट का प्रधानमंत्री ने दिल्ली से किया लोकार्पण, प्लांट के लोकार्पण का सिंगरौली में हुआ लाइव प्रसारण

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन इंदौर में स्थापित भारत ही नहीं एशिया के सबसे बड़े 550 मैट्रिक टन क्षमता के गोबर – धन बायो सीएनजी प्लांट का लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली दिल्ली से किया और वही गोबर व अन्य गीले कचरे के माध्यम से संचालित होने वाले प्लांट के लोकार्पण का लाइव प्रसारण का कार्यक्रम प्रदेश भर के साथ सिंगरौली के विंध्यनगर स्थित शिवाजी कांप्लेक्स नवजीवन बिहार में आयोजित हुआ ।

इस लाइव लोकार्पण में मुख्य रूप से सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य, देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा, जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना, नगर निगम निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा व आयुक्त आरपी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

वही इंदौर में स्थापित गोबर – धन बायो सीएनजी प्लांट का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली दिल्ली से रिमोट दबाकर किया और इस दौरान अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि इंदौर पहले देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम से जाना जाता था और उसके बाद स्वच्छता, नागरिक कर्तव्य और अब गोबर – धन बायो सीएनजी प्लांट के नाम से जाना जायेगा और वही इंदौर को अच्छा बनाने में किसी और का नही बल्कि इंदौर के अच्छे लोगों का ही हाथ है ।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि इस प्लांट से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में मदद तो मिलेगा , साथ ही 17 से 18 हजार किलो सीएनजी गैस व 100 टन जैविकय खाद्य भी मिलेगा और प्लांट से उत्सर्जित सीएनजी गैस से जहां 400 बसे चलायी जा सकती है वहीँ जैविक खाद्य से धरती माँ को नया जीवन मिलेगा और वही बायोगैस प्लांट के संचालन से 1 लाख 30 टन कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आयेगी और इंदौर में स्थापित प्लांट से जहां सैकड़ो युवाओं को रोजगार मिलेगा और वहीँ गोबर से किसानों व दूसरे पशु पालकों को अतिरिक्त आय होगा ।

वही सांस्कृतिक कार्य्रकम भी आयोजित हुआ जिसमे सुशीला सिंह सहित कई कलाकारों ने अपने गायकी, नृत्य व वादन से लोगों को मंत्रमुग्ध किया और कार्यक्रम के उपरांत उपहार देकर कलाकारो को सम्मानित किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित नगर निगम स्वच्छता नोडल अधिकारी व्हीपी उपाध्याय, समाजसेवी आशा अरुण यादव, वार्ड 32 निवर्तमान पार्षद विनीता कुशवाहा, पार्षद देवेश पांडेय, उमेश वर्मा, विन्ध्यनगर मंडल अध्यक्ष भारतेंदु पांडेय, महामंत्री सीताराम वर्मा, एफएम रेडियो 8.9 के सिंगरौली संस्थापक एसडी गर्ग, नगर निगम के एसडीओ रत्नाकर गजभिए, प्रवीण गोस्वामी, वित्त उपायुक्त सत्यम मिश्रा, नगर निगम नवजीवन विहार जोन प्रभारी भूपेंद्र सिंह, आजीविका मिशन से संदीप मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, सूत्र बस सेवा संचालन प्रभारी अमिताभ यादव, वार्ड प्रभारी आईपी नागर सहित समाजसेवी व गणमान्य और भारी संख्या में स्व सहायता समूह की महिलाये व स्थानीय लोग मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

एनसीएल माइनस क्वार्टरों में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप।

कुलदीप सिंह (सन्नी) BK-NEWS/सिंगरौली/मोरवा:- सिंगरौली Northern Coalfields Limited (एनसीएल) के माइनस क्वार्टरों में हो रहे ...